फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   corona doesn't finish yet, follow lockdown rule

अभी भी खतरा टला नहीं है, इसलिए सामाजिक दूरी का करें पालन

Mon, 08 Jun 2020 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
corona doesn't finish yet, follow lockdown rule
कोतवाली पर धार्मिक स्थानों के पट खुलने को लेकर बैठक होती हुई - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र में अभी तक एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। यह हमारे लिए राहत की बात है। लेकिन, अभी भी खतरा टला नहीं है। इसलिए हमें पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। सोमवार से सभी धार्मिक स्थल भी खुल रहे हैं तो जाहिर है कि लोग पूजा करने भी जाएंगे। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि कोविड-19 से बचने के सभी नियमों का सख्ती से पालन करें। ये बातें कोतवाली प्रांगण में आयोजित बैठक में कोतवाल सत्य प्रकाश ने कही।

उन्होंने कहा कि आज से धार्मिक स्थल खुल रहे हैं। राज्य सरकार ने इसके आदेश पारित कर दिए हैं। अब हमें एक जागरूक नागरिक होने के नाते सामाजिक दूरी का पालन हर हाल में करना होगा। घर से बाहर बिना मास्क पहनें नहीं निकले। मंदिरों में फूल-फल, मेवा एवं प्रसाद चढ़ाना वर्जित है। इसके साथ मंदिर के भीतर या बाहर भी कोई व्यक्ति घर से बना प्रसाद अथवा दुकान से लिया गया प्रसाद का वितरण नहीं करेगा। इस मौके एसएसआई विजेंद्र सिंह, एसआई अखिलेश बघेल, राम कुमार गुप्ता, नीरज वर्मा, देवा लाल, दिनेश नायक, मनीष वार्ष्णेय, आसिफ अली, हरीश सेठ, अशोक बघेल, राधेश्याम, बच्चू शुक्ला, प्रख्यात वार्ष्णेय, राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, सतेंद्र शर्मा, हेमंत शुक्ला, आकाश उपाध्याय, गोपाल शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed