{"_id":"5edd3ee18ebc3e907b73f912","slug":"corona-doesn-t-finish-yet-follow-lockdown-rule-shaphu-news-ali2355823194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी भी खतरा टला नहीं है, इसलिए सामाजिक दूरी का करें पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी भी खतरा टला नहीं है, इसलिए सामाजिक दूरी का करें पालन
विज्ञापन
कोतवाली पर धार्मिक स्थानों के पट खुलने को लेकर बैठक होती हुई
- फोटो : SHAPHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
क्षेत्र में अभी तक एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। यह हमारे लिए राहत की बात है। लेकिन, अभी भी खतरा टला नहीं है। इसलिए हमें पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। सोमवार से सभी धार्मिक स्थल भी खुल रहे हैं तो जाहिर है कि लोग पूजा करने भी जाएंगे। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि कोविड-19 से बचने के सभी नियमों का सख्ती से पालन करें। ये बातें कोतवाली प्रांगण में आयोजित बैठक में कोतवाल सत्य प्रकाश ने कही।
उन्होंने कहा कि आज से धार्मिक स्थल खुल रहे हैं। राज्य सरकार ने इसके आदेश पारित कर दिए हैं। अब हमें एक जागरूक नागरिक होने के नाते सामाजिक दूरी का पालन हर हाल में करना होगा। घर से बाहर बिना मास्क पहनें नहीं निकले। मंदिरों में फूल-फल, मेवा एवं प्रसाद चढ़ाना वर्जित है। इसके साथ मंदिर के भीतर या बाहर भी कोई व्यक्ति घर से बना प्रसाद अथवा दुकान से लिया गया प्रसाद का वितरण नहीं करेगा। इस मौके एसएसआई विजेंद्र सिंह, एसआई अखिलेश बघेल, राम कुमार गुप्ता, नीरज वर्मा, देवा लाल, दिनेश नायक, मनीष वार्ष्णेय, आसिफ अली, हरीश सेठ, अशोक बघेल, राधेश्याम, बच्चू शुक्ला, प्रख्यात वार्ष्णेय, राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, सतेंद्र शर्मा, हेमंत शुक्ला, आकाश उपाध्याय, गोपाल शुक्ला आदि मौजूद थे।