फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Controversy over the coloration at Oyo Happy Stay Hotel, bullets fired

Hathras News: ओयो हैप्पी स्टे होटल पर रंगबाजी में हुआ विवाद, चलीं गोलियां, दो घायल

Thu, 03 Aug 2023 11:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 03 Aug 2023 11:02 PM IST
सार

खाना खाने के बाद तीन युवक पास में ही मौजूद ओयो होटल में पहुंचे। आरोप है कि इनका वीडियो बनाने को लेकर धर्मेंद्र और उसके साथियों से विवाद हो गया। इनमें गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। मारपीट करते हुए दोनों पक्ष होटल से बाहर सड़क पर आ गए और पथराव शुरू हो गया। इससे आपा खोए शिकोहाबाद के युवकों ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली चला दी।

विज्ञापन
Controversy over the coloration at Oyo Happy Stay Hotel, bullets fired
ओयो होटल पर बुधवार की रात्रि को हुई फायरिंग के बाद पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट के आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित हतीसा पुल के निकट ओयो हैप्पी स्टे होटल में  बुधवार रात रंगबाजी में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मारपीट और पथराव के बाद एक पक्ष ने लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी और इसमें दूसरे पक्ष के दो लोग गोली लगने से घायल हो गए।  

विज्ञापन


कहासुनी के दौरान वीडियो बनाए जाने के विवाद में घटना होने की बात सामने आ रही है। गोली लगने से घायल हाथरस के गांव हतीसा निवासी विजय कुमार पुत्र चंद्रमोहन शर्मा, नीतेश पुत्र साहब सिंह निवासी नाई का नगला को बागला संयुक्त जिला अस्पताल लाया गया, यहां से इनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर थाना हाथरस गेट प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाने पर फिरोजाबाद के कस्बा शिकोहाबाद के मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी धर्मेद्र सिंह पु़त्र सुरेश सिंह और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित हतीसा पुल के नजदीक ओयो हैप्पी स्टे होटल है। इस होटल में जिला फिरोजाबाद के कस्बा शिकोहाबाद के मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी धर्मेद्र सिंह अपने दो साथियों के साथ ठहरा हुआ था। विजय कुमार, नीतेश अपने एक अन्य साथी के साथ बुधवार रात करीब 12 बजे होटल के निकट स्थित एक ढाबे पर खाना खाने पहुंचे। खाना खाने के बाद तीनों युवक पास में ही मौजूद ओयो होटल में पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इनका वीडियो बनाने को लेकर धर्मेंद्र और उसके साथियों से विवाद हो गया। इनमें गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। मारपीट करते हुए दोनों पक्ष होटल से बाहर सड़क पर आ गए और पथराव शुरू हो गया। इससे आपा खोए शिकोहाबाद के युवकों ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली चला दी। गोलियां चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए और इसके बाद आरोपी अपनी काले रंग की स्कार्पियो कार में बैठकर फरार हो गए। 

घटना के संबंध में गोली लगने से घायल हुए एक युवक के भाई की तहरीर पर एक नामजद व दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। -सतेंद्र सिंह राघव, प्रभारी, कोतवाली हाथरस गेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed