फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Contribution of business class in society is most important

समाज में व्यापारी वर्ग का योगदान सबसे अहम

Mon, 05 Sep 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Contribution of business class in society is most important
व्यापारी सम्मेलन में सीओ कोतवाल को सम्मानित करते व्यापारी। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

व्यापारी समाज का सबसे बड़ा सेवक है। हर सामाजिक कार्य में उसका योगदान सबसे ऊपर रहता है। फिर भी सरकार की व्यापारी विरोधी नीतियों के कारण व्यापारी उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। ये बातें नगर अध्यक्ष एवं आगरा मंडल प्रभारी संजीव महाजन ने शनिवार को ममता फॉर्म हाउस में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले आयोजित व्यापारियों के सम्मान समारोह एवं गोष्ठी में कही।
मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रहम सिंह ने कहा कि मैं नगर एवं क्षेत्र के व्यापारी बंधुओं को भरोसा दिलाता हूं कि उनका किसी भी स्तर पर उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि व्यापारी वर्ग निर्भीक होकर व्यापार करे। पुलिस उनकी सेवा में तत्पर है। इस दौरान 29 लोगों को व्यापारी रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष नवेद अहमद खान ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थ व्यवस्था का पोषक है। नगर महामंत्री प्रवीण वार्ष्णेय डॉबी एवं युवा अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय ने सभी अतिथि एवं व्यापारी भाइयों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में चिकित्साधिकारी संजय सिंह, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मीरा माहेश्वरी, अध्यक्ष संजीव महाजन, कोषाध्यक्ष इरफ़ान सैफी एवं नगर संगठन मंत्री दुर्वेश पचौरी आदि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भद्रपाल सिंह चौहान एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष नवेद अहमद खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed