फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Container driver sued, taken into custody

Hathras Road Accident: कंटेनर चालक पर मुकदमा, लिया हिरासत में, हादसे में हुईं थीं छह मौत

Sun, 06 Aug 2023 06:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 06 Aug 2023 06:35 PM IST
सार

लोकेन्द्र सिंह निवासी गांव मगधरा, थाना सिढ़पुरा, कासगंज ने बताया कि उसका चचेरा भाई विक्रम ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर गोवर्धन की परिक्रमा लगाने जा रहा था। सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव नगला ब्राह्मण के पास एक कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Container driver sued, taken into custody
टक्कर मारने वाला कंटेनर और क्षतिग्रस्त ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार देर रात हाथरस  के सादाबाद-जलेसर मार्ग पर नगला ब्राह्मण के पास हुए सड़क हादसे में मृतक विक्रम सिंह के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चालक पर लापरवाही से कंटेनर चलाने, ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारकर छह लोगों की मौत एवं आठ लोगों को घायल करने का आरोप है। 

विज्ञापन


लोकेन्द्र सिंह निवासी गांव मगधरा, थाना सिढ़पुरा, कासगंज ने बताया कि उसका चचेरा भाई विक्रम ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर गोवर्धन की परिक्रमा लगाने जा रहा था। सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव नगला ब्राह्मण के पास एक कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। कंटेनर को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed