{"_id":"69ce4da1d29c1d43ee020903","slug":"construction-of-drain-interlocking-roads-in-sikandrarao-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: सिकंदराराऊ में होगा नाली-इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण, वाल्मीकि मंदिर का होगा सुंदरीकरण, धनराशि जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: सिकंदराराऊ में होगा नाली-इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण, वाल्मीकि मंदिर का होगा सुंदरीकरण, धनराशि जारी
Thu, 02 Apr 2026 04:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 02 Apr 2026 04:36 PM IST
सार
सिकंदराराऊ में इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही नाली निर्माण के कार्य भी कराए जाएंगे। इसके लिए धनराशि जारी कर दी है।
विज्ञापन
इंटरलॉकिंग
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार द्वारा त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्यों के लिए धनराशि जारी की गई है। इस धनराशि से नाली व इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण के साथ ही सिकंदराराऊ के वाल्मीकि मंदिर का सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र की जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए कई विकास कार्याें की स्वीकृति कराई गई है। इनमें ग्राम बरवाना में 51.31 लाख रुपये से नाली एवं इंटरलॉकिंग निर्माण, 59.24 लाख रुपये से ग्राम नगला अदू में गंथरी रोड और ग्राम नौजरपुर में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा 53.71 लाख रुपये से ग्राम गढ़ी धारू में नाली एवं इंटरलॉकिंग, ग्राम नीजरा नहरपुर तक इंटरलॉकिंग, 69.18 लाख रुपये से ग्राम पचायता से कासगंज जिले की सीमा की ओर शेष बचे मार्ग तक इंटरलॉकिंग, 94.27 लाख रुपये से परसारा से काली मंदिर मार्ग का नवनिर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
113.14 लाख रुपये से गांव बसई बावस से गिरधरपुर मार्ग का नवनिर्माण कराया जाएगा। सिकंदराराऊ में वाल्मीकि मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 59 लाख रुपये की धनराशि भी स्वीकृत की गई है। विधायक ने बताया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन और सुगम हो जाएगा। इधर, वाल्मीकि मंदिर के सुंदरीकरण की स्वीकृति पर निर्मल दास, दीपेश वाल्मीकि, रविदास, अनिल चड्ढा, जगदीश कामली, संजय कुमार, रामदास, संदीप वाल्मीकि ने खुशी जाहिर की है।