फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Constable job obtained on fake documents, report filed

Hathras News: फर्जी दस्तावेजों पर आरक्षी की नौकरी की हासिल, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 22 Jul 2024 06:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 22 Jul 2024 06:57 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2018 के तहत गौतमबुद्धनगर के गांव छांयसा का रहने वाला जितेंद्र मलिक पुत्र धर्मपाल सिंह पुलिस आरक्षी के पद पर भर्ती हुआ था। उक्त मामले की शिकायत पुलिस उच्चाधिकरियों को मिली तो जांच कराई गई।

विज्ञापन
Constable job obtained on fake documents, report filed
मुरसान कोतवाली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरसान कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी पर फर्जी कागजातों के आधार नौकरी हासिल करने के मामले में कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी पुलिस कर्मी लापता है। पुलिस उक्त कर्मी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2018 के तहत गौतमबुद्धनगर के गांव छांयसा का रहने वाला जितेंद्र मलिक पुत्र धर्मपाल सिंह पुलिस आरक्षी के पद पर भर्ती हुआ था। उक्त मामले की शिकायत पुलिस उच्चाधिकरियों को मिली तो जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि उक्त युवक ने दस्तावेजों में जन्मतिथि में फेरबदल कर नौकरी को हासिल किया है। जांच में यह बिंदु भी सामने आया कि दो अलग शैक्षिक दस्तावेजों में अलग -अलग जन्मतिथि दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


इस मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक ने की थी। जिसमें शिकायत की पुष्टि हुई। इस आधार पर उप निरीक्षक अनिल सारस्वत ने हाथरस में पुलिसकर्मी के खिलाफ दस्तावेजों में फेरबदल कर नौकरी लेने का मुकदमा दर्ज करा दिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी पुलिसकर्मी लापता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed