फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Congressmen demonstrated by making bread on the stove and playing drums

Hathras News: कांग्रेसियों ने किया चूल्हे पर रोटी बनाकर व ढोलक-मजीरे बजाकर प्रदर्शन, वजह है यह

Fri, 03 Mar 2023 09:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 09:07 PM IST
सार

कांग्रेसी गैस सिलेंडर लेकर एकत्रित हुए। यहां से कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला। इस दौरान जिलाध्यक्ष रिक्शा चला रहे थे। रिक्शे में महिला इकाई की शहर अध्यक्ष आमना बेगम सिलेंडर लेकर बैठी हुईं थीं। जुलूस तालाब चौराहे पर धरने में तब्दील हो गया। 

विज्ञापन
Congressmen demonstrated by making bread on the stove and playing drums
चूल्हे पर रोटी बनाते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में गैस सिलेंडर पर बढ़े दामों के विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। चूल्हे पर रोटी बनाकर व ढोलक-मजीरे बजाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान तालाब चौराहे पर उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। 

विज्ञापन


आगरा रोड स्थिति कैंप कार्यालय पर दोपहर 12 बजे कांग्रेसी गैस सिलेंडर लेकर एकत्रित हुए। यहां से कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला। इस दौरान जिलाध्यक्ष रिक्शा चला रहे थे। रिक्शे में महिला इकाई की शहर अध्यक्ष आमना बेगम सिलेंडर लेकर बैठी हुईं थीं। जुलूस तालाब चौराहे पर धरने में तब्दील हो गया। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सलमा बेगम, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष वीना गुप्ता एड, महिला जिला अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता आदि ने चूल्हे पर रोटी बनाकर महंगाई का विरोध किया। ढोलक-मजीरे बजाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कोतवाली निरीक्षक ने उन्हें प्रदर्शन करने से रोका तो कांग्रेसियों की उनसे नोकझोंक हो गई। जिलाध्यक्ष  चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि महंगाई चरम पर है। गरीब और गरीब हो रहा है। महंगाई से आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में सदर कोतवाल को  राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में पं अविनाश चंद्र पचौरी, अनुज कुमार संत, योगेश कुमार ओके, पं. ऋषि कुमार कौशिक, राधेश्याम अग्निहोत्री, हरि शंकर वर्मा, ठा. आकाश सिंह, कपिल नरूला, गोविंद शरण, चतुर्वेदी, अभिमेश वार्ष्णेय, मो. तौसीफ, नवाब खान, हबीब आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed