{"_id":"10105cc8b1c297664671697bcbed9397","slug":"congress-protest-on-price-rise-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने महंगाई पर विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने महंगाई पर विरोध जताया
hathras
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ती महंगाई व केंद्रीय मंत्री बीके सिंह के दलित विरोधी बयान के विरोध में कांग्रेसियों ने चामड़ गेट पर नारेबाजी कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री बीके सिंह को बर्खास्त किए जाने की मांग भी की। पुतला दहन के बाद कांग्रेसी महंगी दालों को लेकर पंजाब नेशनल बैंक पहुंच गए और बैंक अधिकारियों से महंगी दाल को लॉकर में रखने की अपील की।
बैंक अधिकारियों ने कहा कि दाल को लॉकर में रखने का कोई प्रावधान नहीं है। कांग्रेस शहराध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि भारत की जनता केंद्र सरकार की नीतियों से नाखुश है। भाजपा ने अच्छे दिन का वायदा कर देश को बुरे दिन दिए हैं। एनपी पिप्पल व एएस पौनिया ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री देश को लड़ाने का काम कर रहे हैं। पुतला दहन करने वालों में जयशंकर पाराशर, राजकुमार पचौरी, पन्ना लाल, संजय वाल्मीकि, जेपी पांडेय, मोती लाल नेहरू, डॉ. रविंद्र मोहन शर्मा, ललतेश गुप्ता, श्रीचंद्र, कपिल नरूला, पंकज कौशिक, मुन्नी देवी, रीना वाल्मीकि, जलिन नरूला, जितेंद्र शर्मा, शील प्रकाश, बबलू खां, शिराजुद्दीन आदि शामिल थे।