फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Congress asked for applications from claimants by 16 April

UP Nagar Nikay Chunav 2023: दावेदारों से कांग्रेस ने 16 अप्रैल तक मांगे आवेदन, तब होगी घोषणा

Fri, 14 Apr 2023 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 14 Apr 2023 02:14 AM IST
सार

16 अप्रैल तक आवेदन जमा होने के बाद सभी आवेदन लखनऊ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को प्रेषित कर दिए जाएंगे। उसके बाद प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
Congress asked for applications from claimants by 16 April
कांग्रेस का झंडा - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की एक बैठक आगरा रोड स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि जनपद में जो भी नगर पालिका, नगर पंचायत व सभासद का चुनाव लड़ना चाहते हैं। वह पार्टी के निर्देशानुसार 16 अप्रैल तक अपने आवेदन जमा कर दें।

विज्ञापन


बैठक में उन्होंने बताया कि हाथरस नगर पालिका से संबंधित आवेदन शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम एवं प्रभारी पंडित ऋषि कुमार कौशिक को, सासनी नगर पंचायत से संबंधित आवेदन नगर अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, प्रभारी मुन्नालाल शर्मा एवं धीरेश दीक्षित को, सिकंदराराऊ नगर पालिका के आवेदन नगर अध्यक्ष हसीन खान, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष अखलाक भारती एवं प्रभारी जहीरूद्दीन पीरजादा, पुरदिलनगर नगर पंचायत पर नगर अध्यक्ष सोनू पंडित एवं कार्यवाहक सोहेल प्रभारी निखिलवर्ती पाठक को, हसायन नगर पंचायत से संबंधित नगर अध्यक्ष शाहिद अली, प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा एवं सह प्रभारी संजय प्रताप सिंह को, मेंडू नगर नगर पंचायत से संबंधित नगर अध्यक्ष साबिर अली एवं प्रभारी आरके राजू को दे दें। सहपऊ नगर पंचायत नगर अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल एवं प्रभारी हरेंद्र गुप्ता को, सादाबाद नगर पंचायत से नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा एवं प्रभारी जैनुद्दीन जैन एडवोकेट को, मुरसान नगर पंचायत नगर अध्यक्ष एवं प्रभारी बीना गुप्ता एडवोकेट व स्थानीय कार्यालय पर जाकर जमा करा दें।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने बताया उसके उपरांत सभी आवेदन लखनऊ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को प्रेषित कर दिए जाएंगे। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक प्रत्याशी अपनी विधानसभा में पढ़ने वाली नगर पालिका नगर पंचायत एवं वार्ड चुनाव में पूरी तन्मयता के साथ लग जाएं। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, कृष्णा गुप्ता, योगेश कुमार ओके, सुनील शर्मा हरि शंकर वर्मा, गिर्राज सिंह गहलोत, मूवीन खान, संजय कप्तान आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed