फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Confectioners clashed over grinding chutney and pulses

Hathras News: चटनी-दाल पिसाने को लेकर भिड़े हलवाई, चार घायल, एक-दूसरे पर मुकदमा दर्ज

Tue, 31 Jan 2023 09:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 31 Jan 2023 09:49 PM IST
सार

पुरदिलनगर तिराहा पर दाल-चटनी की पिसाई को लेकर हलवाइयों में कहासुनी व गाली-गलौज होने लगी। दोनों में पौना-पौनियां से मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद एक-दूसरे पर ईंट और पत्थर फेंके जाने लगे। पथराव होने से कस्बे में भगदड़ मच गई।  
 

विज्ञापन
Confectioners clashed over grinding chutney and pulses
पथराव के बाद पड़ी हुईं ईंटें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के पुरदिलनगर तिराहे पर दो हलवाइयों में जमकर हाथापाई हो गई। झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों ओर से पथराव होने लगा। दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। वहां पहुंचे ग्राहक बिना दाल-चटनी पिसाए ही भाग निकले। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुरदिलनगर तिराहा पर शीतलवाड़ा के हलवाई दुर्जन बघेल और अंडौली के हलवाई भूपेंद्र सिंह की बराबर-बराबर दुकान है। मंगलवार दोपहर गांव अभयपुर निवासी एक ग्राहक दुर्जन बघेल की दुकान पर दाल-चटनी की पिसाई कराने के लिए पहुंचा। आरोप है कि पड़ोसी हलवाई भूपेंद्र सिंह ने उसी ग्राहक को अपनी दुकान में कम दाम पर दाल-चटनी की पिसाई किए जाने का आश्वासन देते हुए बुला लिया। इसको लेकर ही दोनों हलवाइयों में कहासुनी व गाली-गलौज होने लगी। दोनों में पौना-पौनियां से मारपीट शुरू हो गई। 
विज्ञापन


झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों से लोग जुट गए। इसके बाद एक-दूसरे पर ईंट और पत्थर फेंके जाने लगे। पथराव होने से कस्बे में भगदड़ मच गई। इसी बीच मौका देखकर बिना दाल-चटनी पिसाए ही ग्राहक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकारकर झगड़ा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। पथराव में पहले पक्ष से दुर्जन बघेल और उसके दो बेटे भूपेंद्र व विष्णु और दूसरे पक्ष से भूपेंद्र सिंह घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चारों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा व क्राइम निरीक्षक एसएचओ आदेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से चार लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed