{"_id":"666d3a2fb2ccd87fb701bee9","slug":"confectioner-thrown-into-a-pan-of-hot-milk-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हलवाई को खोलते दूध की कड़ाही में फेंका, झुलस कर हुआ घायल, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हलवाई को खोलते दूध की कड़ाही में फेंका, झुलस कर हुआ घायल, यह है मामला
Sat, 15 Jun 2024 12:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 15 Jun 2024 12:22 PM IST
सार
हलवाई ने युवकों से अपने उधारी के पैसे मांगे। युवकों ने पहले तो हलवाई को पीट, फिर उसे पास में खोलते हुए दूध की कड़ाही में फेंक दिया। जिससे हलवाई झुलसकर घायल हो गया।
विज्ञापन
झुलसने से घायल हलवाई मुकीम अहमद
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ में मारपीट के दौरान युवकों ने हलवाई को खोलते दूध की कड़ाही मे फेंक दिया। जिससे हलवाई झुलस कर घायल हो गया।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ के मोहल्ला नोखेल में 14 जून की रात हलवाई मुकीम अहमद पुत्र नसीर अहमद रात आठ बजे अपनी दुकान पर बैठा था। पिता नसीर अहमद ने अपनी तहरीर में बताया कि मुकीम ने रास्ते से गुजर रहे मोहल्ले के युवक जाविद उर्फ चिन्नू से उधार के पैसे मांगे तो झगड़ा हो गया। जाविद, अंसार, आबिद ने हलवाई मुकीम को दुकान से खीच कर पहले पीटा, फिर खोलते दूध की कड़ाही में फेंक दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। गर्म दूध से हलवाई की छाती, बांह और हाथ झुलस गए । पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण परीक्षण कराया है।
विज्ञापन