फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   condition of Roop nagar in Hathras

Hathras News: नाम रूपनगर, पॉस कॉलोनियों से आ रहे गंदे पानी से हुआ जलभरा, रास्ते को बना दिया बदसूरत

Sat, 28 Mar 2026 04:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 28 Mar 2026 04:02 PM IST
सार

100 मीटर के रास्ते पर 90 गड्ढों से लोग बहुत परेशान हैं। आसपास की कॉलोनियों का गंदा पानी रास्ते पर आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
condition of Roop nagar in Hathras
मोहल्ला बालापट्टी क्षेत्र के रूपनगर में जर्जर रास्ते पर जलभराव - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहर के मोहल्ला बालापट्टी से मथुरा रोड को जाने वाले रास्ते पर रूप नगर में जलभराव व गड्ढों से राहगीर व क्षेत्रीय लोग बहुत परेशान हैं। रूपनगर के आसपास की पॉस कॉलोनियों का गंदा पानी इस रास्ते पर आने के कारण यहां हर वक्त जलभराव की समस्या बनी रहती है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों ने दो साल में कई बार नगर पालिका में शिकायत की है, फिर भी आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। छह माह पहले बारिश के दौरान अधिक जलभराव होने के कारण लोगों ने जाम भी लगाया था। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समस्या के निदान का आश्वासन भी दिया था, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इलाके के करीब तीन सौ परिवार जलभराव की वजह से दिक्कतें झेल रहे हैं।

विज्ञापन

100 मीटर के रास्ते पर 90 गड्ढों से लोग बहुत परेशान हैं। आसपास की कॉलोनियों का गंदा पानी रास्ते पर आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही।-शिवम निवासी बालापट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला बालापट्टी से रूपनगर होकर मथुरा रोड जाने वाला यह शॉर्ट कट रास्ता है। करीब 100 मीटर के रास्ते में जलभराव व गड्ढों से आवागमन में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।-रवि निवासी रूपनगर

वार्ड 12 के क्षेत्र के अंतर्गत यह रास्ता आता है। इसको सही कराने का प्रस्ताव तीन महीने पहले बोर्ड की बैठक में पास करा दिया गया था। 15वें वित्त आयोग की धनराशि से यहां काम होना है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही इस रास्ते का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।-सूरज माहौर, क्षेत्रीय सभासद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed