फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Complain about violation of code of conduct on cVIGIL app

Lok Sabha Election: आचार संहिता उल्लंघन की सी-विजिल एप पर करें शिकायत, 100 मिनट में होगा एक्शन

Thu, 04 Apr 2024 11:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 11:27 PM IST
सार

सी-विजिल के माध्यम से प्राप्त शिकायत का प्रत्येक दशा में 100 मिनट के अंदर संबंधित अधिकारी द्वारा एप के माध्यम से निस्तारण सुनिश्चित किया जाना है। इसके बाद विवरण शिकायतकर्ता के सी-विजिल एप पर स्वतः उपलब्ध हो जाएगा।

विज्ञापन
Complain about violation of code of conduct on cVIGIL app
cVIGIL app - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाथरस की जिला निर्वाचन अधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया कि वर्तमान में चल रहे लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं अन्य प्रकार की शिकायत करने तथा उनके निस्तारण के लिए आनलाइन सी-विजिल एप विकसित किया है। मतदाता ऐसी कोई भी शिकायत इस एप पर दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन


सी-विजिल एप का प्रयोग करने के लिए स्मार्टफोन पर गूगल प्ले स्टोर से सी-विजिल सिटीजन एप डाउनलोड कर अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी के माध्यम से एप में लॉग इन कर शिकायत दर्ज करने के साथ फोटो वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं। सी-विजिल एप एक जीआईएस आधारित एप है, जिसमें साक्ष्य के तौर पर केवल लाइव फोटो, वीडियो, ऑडियो ही अपलोड किया जा सकता है। 
विज्ञापन


सी-विजिल के माध्यम से प्राप्त शिकायत का प्रत्येक दशा में 100 मिनट के अंदर संबंधित अधिकारी द्वारा एप के माध्यम से निस्तारण सुनिश्चित किया जाना है। इसके बाद विवरण शिकायतकर्ता के सी-विजिल एप पर स्वतः उपलब्ध हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed