फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Commission intensified investigation into Hathras Satsang accident

Hathras stampede: आयोग ने तेज की सत्संग हादसे की जांच, एडीएम-सीएमओ सहित 500 को भेजे नोटिस

Fri, 30 Aug 2024 06:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 30 Aug 2024 06:45 AM IST
सार

हाथरस सत्संग हादसे में 29 अगस्त को इस घटना में निलंबित हुए एसडीएम सिकंदराराऊ रवेंद्र कुमार और सीओ डाॅ.आनंद कुमार ने लखनऊ में आयोग के समक्ष पेश होकर बयान दर्ज कराए हैं। 30 अगस्त को नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी अपने बयान दर्ज कराएंगे। 3 सितंबर को एडीएम वित्त एवं राजस्व, एएसपी सहित 10 अधिकारी व कर्मचारी आयोग के समक्ष पेश होंगे।

विज्ञापन
Commission intensified investigation into Hathras Satsang accident
हाथरस में हुआ था बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यायिक आयोग ने गांव फुलरई में 2 जुलाई को साकार विश्व हरि के सत्संग में मची भगदड़ मेें 121 लोगों की मौत के मामले की जांच तेज कर दी है। न्यायिक आयोग ने डीएम व एसपी के अलावा एडीएम, सीएमओ और सीएमएस सहित 500 लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। 29 अगस्त को इस घटना में निलंबित हुए एसडीएम सिकंदराराऊ रवेंद्र कुमार और सीओ डाॅ.आनंद कुमार ने लखनऊ में आयोग के समक्ष पेश होकर बयान दर्ज कराए हैं।

विज्ञापन


30 अगस्त को नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी अपने बयान दर्ज कराएंगे। 3 सितंबर को एडीएम वित्त एवं राजस्व, एएसपी सहित 10 अधिकारी व कर्मचारी आयोग के समक्ष पेश होंगे। न्यायिक आयोग ने एडीएम न्यायिक शिवनारायण शर्मा को 29 अगस्त को हाजिर होकर अपने बयान देने के निर्देश दिए थे। जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा की जिम्मेदारी होने के चलते वह बृहस्पतिवार को बयान दर्ज कराने के लिए लखनऊ नहीं पहुंच सके। उन्होंने इस संबंध में आयोग को पत्र लिखकर अवगत करा दिया था। अब वह आयोग से अगली तिथि मिलने पर बयान दर्ज कराने जाएंगे।
विज्ञापन


सिकंदराराऊ हादसे की जांच के लिए प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग गठित किया था। इससे पहले आयोग में शामिल सदस्यों ने हाथरस आकर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए थे। घटनास्थल, जिला अस्पताल, सीएचसी, पुलिस लाइन का भ्रमण कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई थी। इस मामले में अब तक सिपाही बॉबी यादव, नगर पालिका के लिपिक रविदास, निलंबित एसडीएम रवेंद्र कुमार, सीओ डॉ. आनंद कुमार सहित कई अधिकारी व कर्मचारियों के बयान दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील सिकंदराराऊ के सभी लेखपालों को नोटिस जारी
न्यायिक आयोग ने तहसील सिकंदराराऊ में तैनात सभी लेखपालों को बयान दर्ज करने के लिए नोटिस जारी किए हैं। कुछ लेखपालों ने आयोग के समक्ष पेश होकर व कुछ ने पत्र भेजकर घटना से जुड़ी जानकारी से आयोग को अवगत कराया है।


गिरफ्तार सेवादारों को भी भेजे गए हैं नोटिस
इस मामले में सत्संग की व्यवस्था में लगे सेवादारों को भी नोटिस जा रहे हैं। इन नोटिसों को संबंधित जेल भेजा जा रहा है, जिससे गिरफ्तार सेवादार अपने बयान लिखकर भेज सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed