{"_id":"60b675408ebc3e29b425b2a3","slug":"commentary-is-an-effective-weapon-to-protect-against-corona-sikandhra-rahu-news-ali264465776","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव का कारगर हथियार है टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव का कारगर हथियार है टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए बुधवार को विकास खंड कार्यालय पर ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। इस मौके पर प्रधानों को बताया गया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है, इसलिए वह महामारी की रोकथाम के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।
सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनेश यादव ने प्रधानों को बताया कि टीका पूरी रहित सुरक्षित और हानि से रहित है। इससे किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कोरोना हर बार रूप बदलकर लोगों को मौत बांटता है। आगे इसका क्या स्वरूप होगा, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
टीका इससे बचाव के लिए संजीवनी की तरह है। खंड विकास अधिकारी और चिकित्सा टीम ने प्रधानों से आह्वान किया कि वह खुद भी जल्द से जल्द टीका लगवाएं और अपने गांव की जनता को भी इसके लिए प्रेरित करें।