फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Command of inquiry center of Hathras Junction station given in private hands

Hathras News: निजी हाथों में हाथरस जंक्शन स्टेशन पूछताछ केंद्र की कमान, चार कर्मियों की तैनाती

Fri, 03 May 2024 03:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 03 May 2024 03:40 AM IST
सार

हाथरस जंक्शन स्टेशन पर 24 घंटे पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों की ताजा जानकारी दी जाएगी। प्रयागराज मंडल ने हाथरस सहित लगभग 25 रेलवे स्टेशनों की पूछताछ व्यवस्था को निजी हाथों में दे दिया है। हाथरस जंक्शन स्टेशन पर भी निजी कंपनी के चार कर्मियों को तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
Command of inquiry center of Hathras Junction station given in private hands
हाथरस जंक्शन स्टेशन का पूछताछ केंद्र - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जंक्शन स्टेशन पर अब ट्रेनों की जानकारी के लिए यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। पूछताछ केंद्र पर हर वक्त एक कर्मचारी मौजूद होगा, जो यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी दिए जाने के साथ ही समय-समय पर उद्घोषणा भी करेगा। रेलवे ने अब स्टेशन के पूछताछ व्यवस्था को निजी हाथों में सौंप दिया है।

विज्ञापन


रेलवे स्टाफ की कमी का खामियाजा अक्सर यात्रियों को भुगतना पड़ता है। रेलवे पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों की जानकारी के लिए अक्सर स्टाफ की कमी सामने आती थी। स्टेशन पर टिकट चेक करने वालों को ही पूछताछ केंद्र की जिम्मेदारी दी जाती थी। जिसके चलते अक्सर समस्या सामने आती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


हाथरस जंक्शन स्टेशन पर 24 घंटे पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों की ताजा जानकारी दी जाएगी। प्रयागराज मंडल ने हाथरस सहित लगभग 25 रेलवे स्टेशनों की पूछताछ व्यवस्था को निजी हाथों में दे दिया है। हाथरस जंक्शन स्टेशन पर भी निजी कंपनी के चार कर्मियों को तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को बेहतर सुविधा दिए जाने के लिए हाथरस जंक्शन ही नहीं बल्कि 20-25 स्टेशनों पर आउटसोर्सिंग के जरिए काम कराया जाएगा। सेवानिवृत्ति के कारण कर्मियों की कमी हो रही है। उसे लेकर ये कदम उठाया गया है। यात्रियों की सुविधा में कमी नहीं होने दी जा रही।-अमित सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed