फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   collect money from door to door for Ram Mandir

राम मंदिर निर्माण के लिए घर-घर जाकर जुटाएं धन

Mon, 04 Jan 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
collect money from door to door for Ram Mandir
धन संग्रह की बैठक से पूर्व भारत माता के छविचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करते भाजपा नेता तेजवीर सिंह स - फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए धन संग्रह किए जाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा ओएमबी स्कूल में एक बैठक आयोजित की गई। इसका शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय नेता तेजवीर सिंह सिसौदिया ने भारत माता के छविचित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक में आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए घर घर से धन संग्रह किए जाने को लेकर विचार विमर्श किया।
भाजपा नेता तेजवीर सिंह सिसौदिया ने कहा कि भगवान श्रीराम किसी जाति के नहीं बल्कि पूरे समाज के भगवान है। हमें अपने भगवान श्रीराम के घर निर्माण के कार्य में सहयोग करते हुए क्षेत्र के प्रत्येक घर से धन संग्रह करने के लिए घर घर पहुंचना होगा।
विज्ञापन

बैठक में रामकुमार वार्ष्णेय, आशीष गुप्ता, दीपक उपाध्याय, चंद्रप्रकाश माहौर, अनमोल गुप्ता, ललित शर्मा, प्रबल वर्मा, अंकुर शर्मा, राजकुमार पुण्ढीर, मुनीश्वर उपाध्याय, भगवान सिंह बघेल, यादराम छौंकर, सुरेश सविता, सत्यपाल सिंह दिवाकर, आरपी शर्मा, भगवान सिंह बघेल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed