फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Co-operative election rumors, stirring fast

सहकारिता चुनाव का बजा बिगुल, सरगर्मियां तेज

Sat, 23 Sep 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 23 Sep 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Co-operative election rumors, stirring fast
election logo
शासन ने सहकारिता विभाग की उन सभी प्रारंभिक सहकारी समितियों में चुनाव कराने का निर्णय लिया है, जोकि चुनाव के योग्य हैं। ब्लाक, यूनियन और सहकारी संघ एवं क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में यह चुनाव नहीं कराए जाएंगे। इसके साथ ही जिले में सहकारिता चुनाव की सरगर्मियां जोर पकड़ गई हैं। सियासी दिग्गजों ने सहकारी संस्थाओं में अपने मोहरे फिट करने की तैयारी शुरू कर दी है। हर बार की तरह इस चुनाव में भी सत्ता पक्ष का दबदबा कायम रहने के पूरे आसार हैं। 
विज्ञापन


सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि सामान्य निकाय के गठन के लिए प्रतिनिधियों के चुनाव 17 अक्तूबर को कराए जाएंगे। छह नवंबर को सहकारी समितियों की प्रबंध समिति के सदस्यों का चुनाव होगा, जबकि सभापति, उपसभापति एवं अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए सात नवंबर की तारीख तय की गई है। सामान्य निकाय के गठन के लिए प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए यदि आवश्यक हो तो अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन सात अक्तूबर को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन


सामान्य निकाय के गठन के लिए जो कार्यक्रम घोषित किया गया है, उसके हिसाब से अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन सात अक्तूबर को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होगा। अंतिम मतदाता सूची पर नौ अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आपत्तियां दाखिल की जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण 10 अक्तूबर को सुबह 10 से शाम चार बजे तक होगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 11 अक्तूबर को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा। नाम निर्देशन प्रपत्र 12 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक दाखिल होंगे। नाम निर्देशन प्रपत्रों का परिनिरीक्षण 13 अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होगा। वैध नाम-निर्देशन का प्रदर्शन 13 अक्तूबर को दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा। नाम निर्देशन प्रपत्र 14 अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव चिह्नों का आवंटन एवं अंतिम नामांकन पत्रों का प्रदर्शन 14 अक्तूबर को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतदान (यदि आवश्यक हो तो  17 अक्तूबर को सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक कराया जाएगा। मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 17 अक्तूबर को मतदान समाप्त होने के पश्चात की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंध कमेटी के सदस्यों के निर्वाचन के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 23 अक्तूबर को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति 25 अक्तूबर को सुबह 10 से शाम चार बजे तक दी जाएंगी। मतदाता सूची पर प्रात्त आपत्तियों का निस्तारण 27 अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक, अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 27 अक्तूबर को दो से पांच, नाम निर्देशन प्रपत्र 28 अक्तूबर को 10 से चार बजे तक, नाम निर्देशन प्रपत्रों का परिनिरीक्षण 29 अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर दो बजे, वैध नामांकन पत्रों की जांच 29 अक्तूबर को दोपहर दो से शाम पांच बजे, नाम निर्देशन प्रपत्र वापस लेने का काम 30 अक्तूबर, चुनाव चिह्नों का आवंटन एवं अंतिम नाम निर्देशन का प्रदर्शन इसी दिन दोपहर दो से शाम चार बजे तक होगा। जरूरी होने पर 30 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा। छह नवंबर को सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक मतगणना और उसके बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।


सभापति, उपसभापति एवं अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन सात नवंबर को सुबह साढ़े आठ से नौ बजे तक, अंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल करना नौ बजे से 10 बजे तक, मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 10 से 11 बजे तक, अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 11 से साढ़े 11 बजे तक, नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल करना साढ़े 11 बजे से साढ़े 12 बजे तक, नामांकन प्रपत्रों का परिनिरीक्षण साढ़े 12 से दोपहर    एक बजे, वैध नाम-निर्देशन का प्रदर्शन दोपहर एक से दो बजे तक, नाम निर्देशन प्रपत्र वापसी दोपहर    दो से ढाई बजे तक, चुनाव चिह्नों का आवंटन एवं अंतिम नाम   निर्देशन का प्रर्दशन दोपहर ढाई से तीन बजे तक होगा। जरूरी होने पर मतदान दोपहर तीन से शाम साढ़े चार बजे तक कराया जाएगा। मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा मतदान समाप्त होने के पश्चात की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed