{"_id":"64f35eaeb32f4e8b7b0a6e96","slug":"cmo-took-back-extra-charges-from-steno-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: सीएमओ ने स्टेनो से लिए वापस लिए अतिरिक्त चार्ज, बाबू को भेजा सासनी सीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: सीएमओ ने स्टेनो से लिए वापस लिए अतिरिक्त चार्ज, बाबू को भेजा सासनी सीएचसी
Sat, 02 Sep 2023 09:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 02 Sep 2023 09:41 PM IST
सार
शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व स्टेनो मोहम्मद शादाब के बीच एक जांच कमेटी को लेकर विवाद हुआ था। इसे लेकर वहां अच्छा-खासा हंगामा हुआ था। एसीएमओ के साथ हुए विवाद की सूचना पर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारी व जिलेभर के चिकित्सक सीएमओ कार्यालय पहुंच गए थे।
विज्ञापन
हाथरस सीएमओ डॉ मनजीत सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनजीत सिंह ने स्टेनो मोहम्मद शादाब से सभी पटल के अतिरिक्त चार्ज लेकर वरिष्ठ सहायक मधु भाटिया को सौंप दिए हैं। साथ ही कनिष्ठ सहायक राहुल वर्मा का स्थानांतरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर कर दिया है। यह फेरबदल शुक्रवार को एसीएमओ व स्टेनो के बीच में हुए विवाद के बाद किया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व स्टेनो मोहम्मद शादाब के बीच एक जांच कमेटी को लेकर विवाद हुआ था। इसे लेकर वहां अच्छा-खासा हंगामा हुआ था। एसीएमओ के साथ हुए विवाद की सूचना पर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारी व जिलेभर के चिकित्सक सीएमओ कार्यालय पहुंच गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने सीएमओ डॉ. मनजीत सिंह से स्टेनो मोहम्मद शादाब के अपने कार्य के अलावा अन्य पटल के कार्य देखे जाने पर आपत्ति जताई थी। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों का कहना था कि नियम विरुद्ध यह कार्य देख रहे हैं और इनसे सभी चार्ज वापस लिए जाए।
विज्ञापन
वरिष्ठ सहायक मधु भाटिया को दिए गए कार्य में चिकित्साधिकारियों के अधिष्ठापन संबंधी समस्त कार्य शामिल हैं। कनिष्ठ सहायक राहुल का तत्काल प्रभाव से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौमरी के अधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी के लिए स्थानांतरण किया गया है।