अस्पताल में वसूली की सीएमओ से शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। जिला अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों से बदसलूकी व अवैध वसूली के विरोध में राष्ट्रवादी प्रताप सेना ने सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह से मिल कर शिकायती पत्र सौंपा और अवैध वसूली करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
शिकायती पत्र में कहा गया है कि जिला अस्पताल में अवैध वसूली जोरों पर हो रही है। गरीब लोगों से आए दिन जिला अस्पताल में बदसलूकी की जाती है। महिला अस्पताल में अवैध रूप से गर्भपात किए जाने के भी गंभीर आरोप लगाए गए। चेतावनी दी कि यदि वसूली करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो प्रताप सेना आंदोलन करेगी। शिकायत करने वालों में रामकुमार गौतम, रघुवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, राकेश कुमार लवानियां, संजय गौतम, सुनील सिंह, निशांत चौहान आदि शामिल थे।