Hathras News: सादाबाद-जलेसर हादसे पर सीएम योगी ने की संवेदना व्यक्त, कहा-तत्काल समुचित उपचार दें
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सादाबाद-जलेसर मार्ग पर हुए सड़क हादसे पर ट्विट में जनपद हाथरस में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार देर रात हाथरस जनपद में सादाबाद-जलेसर मार्ग पर हुए सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर मृतकों के प्रति गहरा दु:ख प्रकट करते हुए दिवगंत आत्माओं के लिए शांति की प्रार्थना एवं उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है और आठ घायल हैं।
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद हाथरस में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों… — CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 5, 2023
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सादाबाद-जलेसर मार्ग पर हुए सड़क हादसे पर ट्विट में जनपद हाथरस में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
गैर कृषि प्रयोग पर 37 ट्रैक्टरों के चालान, सात सीज
मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद ट्रैक्टरों का प्रयोग धड़ल्ले से गैर कृषि कार्यों में किया जा रहा है। जनवरी से अब तक परिवहन विभाग ऐसे कुल 44 ट्रैक्टरों का चालान कर चुका है। इनमें से 37 ट्रैक्टरों का चालान गैर कृषि कार्यों में इनका प्रयोग करने पर किया गया और सात ट्रैक्टर सीज किए गए। बावजूद इसके ट्रैक्टर मालिक गैर कृषि कार्यों में इनका प्रयोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। यही वजह है कि सादाबाद-जलेसर रोड जैसे हादसे बार-बार हो रहे हैं।
कानपुर में हुई दुर्घटना के बाद शासन स्तर से बरती गई सख्ती के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में यात्रा करने वालों की संख्या में हालांकि कमी आई है, लेकिन इस पर पूरी तरह रोक नहीं लग सकी है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) नीतू सिंह ने बताया कि लगातार चेकिंग में ट्रैक्टरों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई है। उनका कहना है इस तरह के हादसों की रोकथाम के लिए आम लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा और यह तय करना पड़ेगा कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में न तो खुद यात्रा करेंगे और न हीं दूसरों को कराएंगे।