फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Clouds and drizzle gave relief from the heat

Hathras News: बादल और बूंदाबांदी ने दी गरमी से राहत, अगले चार दिन मौसम रहेगा सुहाना

Mon, 24 Apr 2023 12:42 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 12:42 AM IST
सार

सुबह से दोपहर तक आसमान में बादलों का पहरा रहा। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे आमजन को गर्मी से काफी राहत मिली। शाम को सूरज ढलने के बाद तापमान में और गिरावट आई।

विज्ञापन
Clouds and drizzle gave relief from the heat
आसमान में बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में बीते कुछ दिनों की भीषण गर्मी से फिलहाल कुछ राहत है। रविवार को बादल छाने, बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से गरमी कम हो गई। मौसम सामान्य रहा है। बादल छाए रहने से दिन भर लोगों को तेज धूप से राहत मिली। शाम को थोड़ी देर के लिए धूप निकली, लेकिन गरमी का असर नहीं दिखा। 

विज्ञापन


गुलाबी मौसम में लोगों ने बाजारों में खरीददारी की और अलग अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पार्क और सार्वजनिक स्थलों पर भी लोगों की आवाजाही होती रही। सफर पर निकलने वाले लोगों ने भी राहत महसूस की। एक सप्ताह पूर्व हाथरस का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। हाथरस अलीगढ़ से भी ज्यादा गरम था। 
विज्ञापन


सुबह से दोपहर तक आसमान में बादलों का पहरा रहा। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे आमजन को गर्मी से काफी राहत मिली। शाम को सूरज ढलने के बाद तापमान में और गिरावट आई। रविवार को अधिकतम तापमान 36.6 व न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अब मौसम ने करवट बदली तो लोगों को राहत मिली है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आने चाले चार दिनों तक गरमी से राहत रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed