फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Clash with policemen in Muharram procession, stone pelting

ताजिए निकालने को लेकर पुलिसकर्मियों से झड़प, पथराव, एक युवक हिरासत में

Wed, 11 Sep 2019 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 11 Sep 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
Clash with policemen in Muharram procession, stone pelting
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शहर के संवेदनशील मोहल्ला लाला का नगला में मोहर्रम पर ताजिये निकाले जाने को लेकर कुछ लोगों की पहले पुलिस से नोकझोंक हुई और फिर उसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस चौकी के सामने पथराव कर दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि तत्काल ही कोतवाली निरीक्षक काफी पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गए और एक युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में ताजिये निकल जाने पर माहौल शांत हुआ। वहां पुलिस भी काफी देर तक तैनात रही।

विज्ञापन


हर साल लाला का नगला से ही मोहर्रम के दिन ताजिये निकाले जाते हैं। लाला का नगला में तैनात एक उपनिरीक्षक ने जब ताजिये निकालने की तैयारी कर रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों से इसकी लिखित अनुमति मांगी तो यह लोग अनुमति नहीं दिखा सके। इसे लेकर वहां इन लोगों का चौकी प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों से विवाद हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ऐसे में वहां भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली निरीक्षक प्रवेश राणा मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एक युवक को हिरासत में ले लिया। वहां मुस्लिम समुदाय के कुछ अन्य लोग भी आ गए । इन लोगों ने पुलिस को बताया कि हमेशा से यहां से ताजिये परंपरागत रूप से निकाले जाते हैं। तब पुलिस ने इन्हें ताजिये निकालने की अनुमति दी और मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी, सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि लाला का नगला में कुछ लोगों को गलतफहमी हो गई थी कि पुलिस उनके ताजिया निकाले जाने का विरोध कर रही है, जबकि ऐसा नहीं था। उन सभी लोगों को कोतवाली में बुलाकर पूरी जानकारी दी गई तो वह समझ गए और फिर शांतिपूर्ण तरीके से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजिया निकाले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed