{"_id":"6a3ee6b05fd7f10da70d07df","slug":"clash-over-dancing-at-wedding-procession-wedding-halted-for-four-hours-hathras-news-c-57-1-sali1014-103429-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बरात में नाचने के विवाद में झगड़ा, चार घंटे रुकी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बरात में नाचने के विवाद में झगड़ा, चार घंटे रुकी शादी
Sat, 27 Jun 2026 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
बरातियों से मारपीट की घटना की जानकारी देते लोग। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव कानऊ में सिकंदराराऊ के गांव रामनगर से आई बरात में बृहस्पतिवार की रात को नाचने-गाने के दौरान झगड़ा हो गया। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद शादी का कार्यक्रम करीब चार घंटे तक रुका रहा।
यह झगड़ा ग्रामीणों और बरात के लोगों के बीच हुआ। वधू पक्ष के लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। उनका आरोप है कि शरारती तत्वों ने दोनों पक्षों से मारपीट की। इस घटना में रामनगर निवासी अखिलेश, मनजीत और नितिन गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन से हाथरस रेफर किया गया। मध्य रात्रि करीब दो बजे बराती और घराती कोतवाली पहुंचे। उन्होंने दोषियों के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
इसकेे बाद सभी बराती अपने गांव वापस चले गए। सुबह चार बजे के बाद वर पक्ष के कुछ लोग दोबारा कानऊ गांव आए। उन्होंने शादी की रस्म अदायगी पूरी की। इस घटना के बाद से गांव में काफी तनाव है। कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। किसी ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। संवाद