फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Clash between two communities after beating of youth

Hathras News: युवक की पिटाई के बाद दो समुदायों में नोकझोंक

Mon, 12 Aug 2024 03:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 12 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Clash between two communities after beating of youth
कस्बा में स्टेट बैंक के मोड़ के पास शनिवार की रात्रि साढ़े नौ बजे युवक की पिटाई के बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग कोतवाली पहुंच गए। दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस ने बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को कोतवाली से खदेड़ दिया। इस संबंध में किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

युवक की पिटाई के बाद एक समुदाय का कहना था कि युवक को बिना बात पीटा गया, जबकि दूसरे समुदाय के लोग युवक पर गाली-गलौज करने का आरोप लगा रहे थे। घटना स्टेट बैंक के मोड़ के पास रात में शुरू हुई। यहां कुछ युवकों ने एक युवक को पीट दिया। घायल युवक अपने मोहल्ले में पहुंचा तो सैकड़ो की तादाद में दूसरे समुदाय के लोग कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन

इधर, दूसरे पक्ष के भी काफी लोग कोतवाली पहुंच गए। दोनों पक्ष अपनी-अपनी नाराजगी जता रहे थे। मामला तूल पकड़ने लगा और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। एहतियातन कोतवाली पर पुलिस बल बुला लिया गया। देर रात तक दोनों पक्षों के नेता कोतवाली पर जमे रहे। सीओ श्यामवीर सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी करने के बाद ही कुछ कह पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed