{"_id":"654cca43c942363509065992","slug":"clarification-sought-from-sweeper-in-case-of-getting-job-with-fake-documents-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सफाईकर्मी को थमाया नोटिस, फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सफाईकर्मी को थमाया नोटिस, फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने का आरोप
Thu, 09 Nov 2023 05:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 09 Nov 2023 05:32 PM IST
सार
हाथरस के विकासखंड हसायन में तैनात सफाईकर्मी यूसुफ अली अब्बासी पर एक शिकायतकर्ता ने फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने का आरोप लगाया था। इस पर डीपीआरओ ने सफाईकर्मी को नोटिस थमा दिया।
विज्ञापन
नोटिस
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिला पंचायत राज विभाग में तैनात सफाईकर्मी द्वारा फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने के आरोपों के मामले में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने पर जिला पंचायत राज अधिकारी सुबोध जोशी ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विकासखंड हसायन में तैनात सफाईकर्मी यूसुफ अली अब्बासी पर एक शिकायतकर्ता ने फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता सीयल किला गेट निवासी मनोज कुमार पुत्र दर्शन लाल ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर जिला पंचायत राज विभाग ने जिला बेसिक शिक्षा विभाग को कर्मचारी के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा था।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की जांच आख्या के आधार पर जिला पंचायत राज विभाग ने कर्मचारी को नोटिस जारी कर शैक्षिक प्रमाणपत्र फर्जी न होने के सम्बन्ध में साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कर्मचारी द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण की अनुश्रवण करने पर पाया गया कि स्पष्टीकरण तथ्यहीन तथा बिना साक्ष्यों के उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी सुबोध जोशी ने नोटिस जारी करते हुए सफाई कर्मी यूसुफ अली अब्बासी को शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाणपत्रों सहित तथ्यात्मक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मूल प्रमाण पत्रों सहित तथ्यात्मक स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने की स्थिति में सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी गई है।