{"_id":"69810a132d15b389720c44fc","slug":"circuit-house-will-be-ready-in-hatisa-hathras-news-c-56-1-hts1003-144050-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हतीसा में तैयार होगा सर्किट हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हतीसा में तैयार होगा सर्किट हाउस
विज्ञापन
जिले में प्रशासनिक और अतिथि सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। कलेक्ट्रेट के निकट हतीसा क्षेत्र में नया सर्किट हाउस तैयार किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया है।
छह सुइट वाले सर्किट हाउस का डिजाइन भी तैयार कर लिया गया है। प्रस्तावित सर्किट हाउस का निर्माण विनियमित प्राधिकारी की मद से कराया जाएगा। विभागीय स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और मंडलायुक्त की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
सर्किट हाउस के निर्माण से जिले में आने वाले जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य अतिथियों को ठहरने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। साथ ही इससे प्रशासनिक कार्यों के संचालन में भी सहूलियत होगी। अभी तक अलीगढ़ रोड का दो सुइट का गेस्ट हाउस संचालित है जो कि अक्सर ना काफी साबित होता है। अधिशासी अभियंता लोनिवि संजीव कुमार वर्मा ने बताया है कि जगह का चिन्हित कर ली है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।