{"_id":"667cc076cdf3e3fb6a0432f4","slug":"child-dies-due-to-snake-bite-hathras-news-c-301-1-sali1012-100841-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सर्प दंश से बालक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सर्प दंश से बालक की गई जान
Thu, 27 Jun 2024 06:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सुबकरा में सर्प दंश से सात वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। उसकी मौत से माता-पिता का रोकर बुरा हाल था।
गांव सुबकरा निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ शैलू के दो पुत्र हैं। इनमें छोटा पुत्र सात वर्षीय रोबिन सिंह सोमवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बेड पर सो रहा था। उसने पेट में दर्द उठने की बात कही। इसी दौरान घर पर एक सांप दिखाई दिया, जिसे मार दिया था, लेकिन अंदाजा नहीं था कि उनके बेटे को सांप ने डसा है। वह बेटे को इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने सर्प दंश की जगह हृदयगति रुकने से मौत होने की बात कही। जबकि मंगलवार की सुबह रोबिन का चेहरा नीला पड़ने लगा था। इस पर बॉयगीरों के पास ले गए तो उन्होंने सर्प दंश से मौत होने की बात कही।