Hathras News: तेज बुखार से बालक की मौत, डेंगू के मरीज भी लगातार बढ़ रहे
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 27 Aug 2023 09:22 PM IST
सार
गांव कुंवरपुर निवासी सुनील के पांच वर्षीय पुत्र मोदी को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों द्वारा उसका इलाज निजी चिकित्सालय में कराया जा रहा था। रविवार की शाम को बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
डेंगू।
- फोटो : अमर उजाला।