फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Condition of water supply in Chharra Nagar Panchayat

Aligarh: पानी कनेक्शन से तीन गुना सबमर्सिबल पंप, कुछ हैंडपंप पर निर्भर, कुछ को है नये कनेक्शन की दरकार

Tue, 08 Apr 2025 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 08 Apr 2025 01:52 AM IST
सार

पूर्व में नगर पंचायत में पानी की दो टंकियां थीं। एक पुरानी टंकी में खराबी होने से बंद कर ध्वस्त करा दिया गया था। अब इसके स्थान पर पार्क बन रहा है। दूसरी टंकी वर्ष 2007 में बनी, जिससे पानी की आपूर्ति हो रही है।

विज्ञापन
Condition of water supply in Chharra Nagar Panchayat
नगर पंचायत की पानी की टंकी - फोटो : संवाद

विस्तार

नगर पंचायत की लगभग 35 हजार की आबादी करीब छह हजार छोटे-बड़े घरों में निवास करती हैं। इनको पानी मुहैया कराने के लिए एक ही टंकी है। इससे करीब 1200 घरों में पानी की आपूर्ति हो रही है। अधिकांश लोग लगभग 3600 सबमर्सिबल पंप और 210 हैंडपंप पर भी पानी के लिए निर्भर हैं। कस्बे के कई मोहल्लों में पानी के कनेक्शन मिलने का इंतजार है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास के तहत बने नये घरों में भी पानी के कनेक्शन नहीं हैं। कुछ मोहल्ले ऐसे भी हैं, जहां एक ही हैंडपंप से लोगों को पानी लेने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इसमें परेशानी हो रही है। धनसारी चुंगी स्थित मोहल्लों में नये कनेक्शन की दरकार है। नई बस्तियों में भी पानी के कनेक्शन नहीं हैं, जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


पूर्व में नगर पंचायत में पानी की दो टंकियां थीं। एक पुरानी टंकी में खराबी होने से बंद कर ध्वस्त करा दिया गया था। अब इसके स्थान पर पार्क बन रहा है। दूसरी टंकी वर्ष 2007 में बनी, जिससे पानी की आपूर्ति हो रही है। नगर पंचायत की पानी की जरूरत पूरा करने के लिए कम से कम पानी की दो टंकियों की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले के लगभग 30 मकानों के बीच पानी के तीन कनेक्शन ही अब तक हुए हैं। बाकी मोहल्ले के लोग हैंडपंप से पानी भर रहे हैं। अगर कनेक्शन मिल जाए तो बेहतर होगा।-बेबी, शिवपुरी गली नंबर 8।
प्रधानमंत्री आवास के तहत मकान बन गए, लेकिन पानी के कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। जिससे पानी की किल्लत है। लोग हैंडपंप से पानी ले रहे हैं। कुछ ने सबमर्सिबल पंप लगवा लिए हैं। -जरीना, ढोलक वाली गली।
नई आबादी वाले मोहल्लों में पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। इससे मोहल्ले में पानी नहीं पहुंच रहा है। मजबूरी में लोगों को सबमर्सिबल पंप लगवा रहे हैं।-ओमप्रकाश निवासी शिवपुरी, धनसारी चुंगी।
जहां पाइपलाइन नहीं है, वहां हैंडपंप लगवाए गए हैं। पानी की लाइन बिछाने के लिए काम जल्द शुरू कराया जाएगा। -प्रमोद कुमार वेंस, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत छर्रा।
कस्बे में हाल ही में 9 नए वाटर कूलर लगाए गए हैं, छह अभी और लगाए जाएंगे। जहां पाइप लाइन नहीं है, वहां पर जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। -सपना गुप्ता, चेयरमैन छर्रा।

छर्रा में पेयजल आपूर्ति की स्थिति

  • कुल वार्ड - 15
  • आबादी लगभग- 35 हजार
  • कुल मकान- 6 हजार
  • पानी के कनेक्शन 1200
  • सबमर्सिबल पंप 3600
  • भूजल का स्तर 120 से 130 फुट
  • पानी की टंकी- एक
  • नलकूप- 2
  • जलमूल्य-30 रुपये प्रतिमाह
  • जलकर जमा- 70 प्रतिशत
  • हैंडपंप 210 (102 नये)
  • वाटरकूलर 9 (6 नये लगना बाकी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed