जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस: हाथरस का है चेतन, जिसने ट्रेन में एएसआई समेत तीन यात्रियों को मारी गोली, गिरफ्तार
आरपीएफ कांस्टेबल चेतन कुमार चौधरी अपने एस्कॉर्ड ड्यूटी प्रभारी एएसआई टीका राम मीणा को चलती ट्रेन में गोली मार दी। अपने सीनियर को गोली मारने के बाद चेतन कुमार एक अन्य बोगी में गया और तीन यात्रियों को गोली मारी। आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी हाथरस के मीतई का रहने वाला है, इस घटना के बाद उसके गांव में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल ने सोमवार को जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेन (12956) में अपनी सर्विस रिवाल्वर से सहायक निरीक्षक (एएसआई) और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी। ट्रेन के कोच बी-5 में हत्या की यह घटना पालघर और बोरिवली स्टेशन के बीच सुबह करीब 5 बजे हुई। तड़के सोकर उठे यात्री खून का मंजर सामने देख सहम उठे। आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी हाथरस के मीतई का रहने वाला है, इस घटना के बाद उसके गांव में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) आयुक्त रवीन्द्र शिसवे ने बताया कि आरपीएफ कांस्टेबल चेतन कुमार चौधरी अपने एस्कॉर्ड ड्यूटी प्रभारी एएसआई टीका राम मीणा को चलती ट्रेन में गोली मार दी। अपने सीनियर को गोली मारने के बाद चेतन कुमार एक अन्य बोगी में गया और तीन यात्रियों को गोली मारी। आरोपी चेतन ने ट्रेन के पालघर रेलवे स्टेशन से गुजरने के बाद फायरिंग की। उसने अपनी सर्विस गन एकेएम से फायरिंग की जो एके 47 का मोडीफाइड वर्जन है। उसने बी-5 में एएसआई और एक यात्री को, जबकि एक को पैंट्री कार और एक को एस-6 में गोली मारकर हत्या की।
एस्कार्ट प्रभारी टीकाराम मीणा व तीन यात्रियों को गोली मारने के बाद बोरिवली पहुंचने से पहले दहिसर में ट्रेन की रफ्तार धीमी हुई तो कांस्टेबल चेतन कुमार गाड़ी से उतरकर भागने लगा। मीरा रोड में पुलिस ने जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों की मदद से कांस्टेबल को पकड़ लिया। जीआरपी आयुक्त ने बताया कि कांस्टेबल को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। वहीं, चेतन के साथ ट्रेन में तैनात दो अन्य कांस्टेबल से भी घटना के बारे में पूछताछ की गई है। लेकिन उन्होंने हत्या की वजह का खुलासा नहीं किया। वहीं, एएसआई समेत तीन यात्रियों के शव को बोरिवली में उतारकर शताब्दी हास्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुमित ठाकुर ने कहा कि ट्रेन में मृत तीन यात्रियों की पहचान की जा रही है।
ट्रेन में फर्श पर पड़ी थी लाशें रिवॉल्वर लेकर टहल रहा था केतन
जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन में एएसआई समेत चार लोगं की हत्या करने के बाद आरोपी कांस्टेबल चेतन कुमार रिवाल्वर लेकर टहल रहा था। ट्रेन के मुंबई सेंट्रल पहुंचने पर एसी कोच अटेंडेंट कृष्ण कुमार शुक्ला ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे थे जब उन्होंने फायरिंग की आवाज सुनी। शुक्ला ने कहा कि मैं जब एसी कोच की तरफ बढ़ा तो देखा कि फर्श पर खून से लथपथ शव पड़े थे। वहीं, कांस्टेबल चेतन कुमार चौधरी रिवॉल्वर लेकर टहल रहा था। एएसआई मीणा के सिर में गोली लगने से गिर गए थे। इस दौरान यात्री डरे हुए थे।
चलती ट्रेन में गोली मारने के बाद लिया मोदी-योगी का नाम
कांस्टेबल चेतन कुमार चलती ट्रेन में चार लोगों को गोली मारने के बाद सिरफिरे की तरह मोदी-योगी और ठाकरे का नाम ले रहा था। रिपोर्ट के अनुसार एक वायरल वीडियो में वह यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि ये लोग पाकिस्तान से ऑपरेट होते हैं। इसलिए उन्हें मारा। भारत में रहना है तो केवल मोदी और योगी कहना है। हालांकि चेतन किस ठाकरे का नाम ले रहा था, वायरल वीडियो यह स्पष्ट नहीं है।
मानसिक रूप से बीमार है केतन, हाल ही में मुंबई हुआ था तबादला
चलती ट्रेन में एएसआई समेत चार लोगों की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी कांस्टेबल चेतन कुमार चौधरी के बारे में चर्चा है कि वह मानसिक रूप से बीमार था। गुजरात के भावनगर में तैनात चेतन का कुछ दिन पहले ही मुंबई के लोअर परेल रेल कारखाने में स्थानांतरण हुआ था जिससे वह मानसिक तनाव में था। चेतन कुमार उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले का निवासी है। वहीं, मृतक एएसआई टीकाराम मीणा राजस्थान के सवाई माधोपुर के श्यामपुरा के रहने वाले थे। मीणा मुंबई के दादर में तैनात थे और छह महीने बाद ही सेवानिवृत्त होने वाले थे।