फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cheating performance on chemistry with health workers

सीएचसी पर धरना प्रदर्शन स्वास्थ्य कर्मियों से नोकझोंक

Mon, 31 Jul 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हसायन (हाथरस)। 
अमर उजाला ब्यूरो हसायन (हाथरस)।  Updated Mon, 31 Jul 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Cheating performance on chemistry with health workers
अस्‍पताल - फोटो : Amar Ujala
सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही व एंबुलेंस में तेल न होने के कारण जच्चा बच्चा की मौत हो जाने का मामला सोमवार को गरमा गया। क्षेत्रीय ब्लाक प्रमुख पति ठा. सुमंत किशोर सिंह मृतक गुंजन के परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए और उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख पति मृतक गुंजन के परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा  दिलाए व दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। एसीएमओ के आश्वासन के बाद लोगों ने धरना समाप्त किया। 
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख पति सुमंत किशोर ने कहा कि अगर प्रसूता को समय से एंबुलेंस की सेवा मिल जाती, तो शायद उसकी जान बच जाती। धरने के दौरान प्रमुख पति की स्वास्थ्य कर्मियों से नोकझोंक भी हो गई। वहीं स्वास्थ्य केंद्र पर मृतका के परिजन पूरे दिन धरने पर जमे रहे। मौके पर एंबुलेंस के मंडल कोआर्डिनेटर एके सिंह, सुनील कुमार और एसीएमओ डॉ. डीके अग्रवाल व डॉ. संतोष कुमार वहां पहुंच गए। मौके पर पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारियों व एसओ प्रवीण कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज जय कुमार कसाना ने सुमंत किशोर सिंह से बातचीत की। इन अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और पीड़ित की मदद किए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया।  एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार व डीके अग्रवाल ने मृतक के जेठ प्रताप भानु के बयान दर्ज किए। धरना प्रदर्शन में ग्राम प्रधान बनवारीपुर उदय प्रताप सिंह, बांण प्रधान विश्वनाथ अग्निहोत्री, प्रताप भानु, गिरधारीलाल, मुरारीलाल सहित तमाम लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed