{"_id":"6753302ac40e77cbc20519b7","slug":"cheated-of-two-lakh-rupees-in-the-name-of-getting-a-job-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगे, दे दी फर्जी रसीद, कन्फर्म लिस्ट और सिक्योरिटी रसीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगे, दे दी फर्जी रसीद, कन्फर्म लिस्ट और सिक्योरिटी रसीद
Fri, 06 Dec 2024 10:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 06 Dec 2024 10:41 PM IST
सार
आरोपी ने वन विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाए जाने के नाम पर अगस्त 2023 में दो लाख रुपये की ठगी कर ली। नौकरी दिलाए जाने के नाम पर फर्जी रसीद, कन्फर्म लिस्ट, सिक्योरिटी रसीद फोन पर भेज दीं।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वन विभाग में नौकरी के नाम पर फर्जी रसीद, कन्फर्म लिस्ट, सिक्योरिटी रसीद थमा दिए। आरोपी दो लाख रुपये ठग ले गया। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद के नगला आम नगला सिंघी निवासी प्रवीन कुमार पुत्र महेशचंद्र ने सादाबाद कोतवाली में एसपी के आदेश पर अजय सिंह पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी नाला की नगरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उन्होंने कहा है कि नामजद ने वन विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाए जाने के नाम पर अगस्त 2023 में खंदौली टोल के पास उससे दो लाख रुपये की ठगी कर ली। नौकरी दिलाए जाने के नाम पर फर्जी रसीद, कन्फर्म लिस्ट, सिक्योरिटी रसीद फोन पर भेजी गई। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन