फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   chaudhary bhajuddin dismissed from district pracident

सपा जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए चौ. भाजुद्दीन

Sat, 24 Oct 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/हाथ्ारस
अमर उजाला ब्यूूराे/हाथ्ारस Updated Sat, 24 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और सीएम अखिलेश यादव ने पदमुक्त कर दिया है। पार्टी आलाकमान के इस निर्णय को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। किसी ने इसे पार्टी के अंदर बढ़ती गुटबाजी का नतीजा बताया तो कोई इसे दूसरे गुट के बढ़ते बर्चस्व का नतीजा बता रहा है।
विज्ञापन



अध्यक्ष विरोधी गुट इस फैसले पर जश्न मनाता और मिठाइयां बांटता नजर आया। अब नए जिलाध्यक्ष पद के लिए पार्टी के अंदर दोनों गुटों में फिर जोर-आजमाइश शुरू हो गई। सभी ने नेतृत्व के सामने अध्यक्ष पद के लिए अपने उम्मीदवारों का दावा भी ठोक दिया है। सूत्र बताते हैं कि जिला पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के चयन पर एकराय कायम नहीं होने और आलाकमान से सुझाए गए प्रत्याशियों को सहयोग नहीं करने समेत कई शिकायतों पर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


 बताते हैं कि जिलाध्यक्ष को पंचायत चुनाव में पार्टी के सभी नेताओं को साथ लेकर चलने एवं पार्टी के प्रमुख लोगों की एक सूची थमा दी गई थी और कहा गया था कि इनके साथ विचार-विमर्श के बाद ही जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर इन प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए काम किया जाए, फिर भी जिले में पार्टी के अंदर एकजुटता नहीं बन पाई। हालात यह हैं कि जिला पंचायत के प्रत्येक वार्ड में पार्टी के 2 से 4 नेता तक चुनावी मैदान में अपना अपना भग्य आजमा रहे हैं। इसकी शिकायत भी प्रदेशाध्यक्ष से की गई थी और कहा गया था कि इसका सीधा फायदा बसपा खेमे को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैं समाजवादी पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं। पार्टी में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से काम कर रहा हूं और करता रहूंगा। जिलाध्यक्ष रखना, न रखना पार्टी हाईकमान पर निर्भर है। पार्टी ने जो भी निर्णय लिया है, उसका सम्मान रखते हुए पार्टी में एक जमीन से जुड़े कार्यकर्ता के रूप में कार्य करता रहूंगा। पार्टी हाईकमान से पद मुक्त करने के आदेश की प्रति मुझे प्राप्त हो गई है।
-चौधरी भाजुददीन, सपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed