{"_id":"64ba88612749a3b8540930a7","slug":"chaotic-elements-vandalized-the-idols-of-the-temple-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अराजक तत्वों ने मंदिर की मूर्तियां की खंडित, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अराजक तत्वों ने मंदिर की मूर्तियां की खंडित, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
Fri, 21 Jul 2023 07:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 21 Jul 2023 07:00 PM IST
सार
ग्रामीण ग्राम समामई के पीर खजाने के मां काली मंदिर पर पूजा करने गए, तो देखा कि मंदिर की सभी मूर्तियां खंडित पड़ी हुईं थीं। मूर्तियां खंडित होने की घटना पर ग्रामीण, हिंदूवादी नेता एवं पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मंदिर पर अराजक तत्वों ने हनुमान, शनि देव, काली मैया, भैरव बाबा, शिवलिंग, नंदी बाबा व अन्य मूर्ति खंडित कर दी थीं।
विज्ञापन
मूर्ति खंडित होने पर भड़के हिंदूवादी नेता पुलिस से बातचीत करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव समामई में बृहस्पतिवार की देर रात अराजक तत्वों ने मंदिर की मूर्तियां खंडित कर दीं, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर हिंदूवादी नेता और पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिले के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर खंडित मूर्तियों को हटवा कर नई मूर्तियों की स्थापना कराई।
विज्ञापन
ग्रामीण ग्राम समामई के पीर खजाने के मां काली मंदिर पर पूजा करने गए, तो देखा कि मंदिर की सभी मूर्तियां खंडित पड़ी हुईं थीं। मूर्तियां खंडित होने की घटना पर ग्रामीण, हिंदूवादी नेता एवं पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मंदिर पर अराजक तत्वों ने हनुमान, शनि देव, काली मैया, भैरव बाबा, शिवलिंग, नंदी बाबा व अन्य मूर्ति खंडित कर दी थीं। मामले पर एसडीएम रविंद्र कुमार, तहसीलदार कीर्ति चौधरी, एएसपी अशोक कुमार, सीओ सुरेंद्र सिंह, हिमांशु माथुर, नायब तहसीलदार लियाकत अली, प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट सत्येंद्र सिंह राघव एवं प्रभारी निरीक्षक केशव दत्त शर्मा मौके पर पहुंच गए। खंडित मूर्तियों को मंदिर से हटवा कर गंगा में विसर्जन के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
एएसपी अशोक कुमार सिंह से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मोहित गौड, अक्कू चौधरी व हर्षित गौड़ के नेतृत्व में आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। मंदिर पर महंत के रूप में चंद्र वीर बाबा करीब 40 वर्षों से सेवा करते चले आ रहे हैं। महंत चंद्र वीर बाबा ने बताया कि रिश्तेदारी में गमी में गए थे, तो उन्हें सूचना मिली कि मंदिर की सारी मूर्तियां खंडित कर दी गई हैं। उन्होंने मंदिर पहुंचकर देखा, तो अराजक तत्वों ने मंदिर की सारी मूर्तियां खंडित कर दी थीं।
विज्ञापन
महंत चंद्र वीर बाबा ने बताया कि 18 जून को गांव के कुछ लोगों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की थी, जिसमें उनके पूरे परिवार को चोट आईं थीं। पहले भी मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति को खंडित करने का प्रयास किया गया। प्रभारी निरीक्षक केशव दत्त शर्मा ने बताया कि अराजकतत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।