{"_id":"64e65f5c41ab6258bb0289f9","slug":"chandrayaan-on-the-moon-smiles-spread-on-everyones-face-hathras-news-c-2-ali1009-195256-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चंद्रमा पर चंद्रयान, सबके चेहरे पर बिखरी मुस्कान, बंटीं मिठाईयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चंद्रमा पर चंद्रयान, सबके चेहरे पर बिखरी मुस्कान, बंटीं मिठाईयां
Thu, 24 Aug 2023 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:05 AM IST
सार
एएमयू के शिक्षकों, विद्यार्थियों और एएमयू के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण देखा। कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में देश की महान उपलब्धि पर गर्व की भावना व्यक्त करते हुए कहा कि यह इसरो के लिए अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। भारत ने इसे संभव बनाने के लिए पूरी तरह से अपनी स्वदेशी तकनीकी क्षमता पर भरोसा किया है।
विज्ञापन
तिरंगा लेकर खुशी मनाते भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता व अन्य
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के उतरने का सीधा प्रसारण निजी व सरकारी विद्यालयों और एएमयू में विद्यार्थियों को दिखाया गया। चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक उतरने से सबके चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। इस सफल मिशन पर खूब लड्डू बंटे। सोशल मीडिया बधाइयों का दौर शुरू हो गया। सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी तरह से लोगों ने चंद्रयान की सफलता पर भावनाएं जाहिर की।
विज्ञापन
एएमयू के शिक्षकों, विद्यार्थियों और एएमयू के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण देखा। कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में देश की महान उपलब्धि पर गर्व की भावना व्यक्त करते हुए कहा कि यह इसरो के लिए अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। भारत ने इसे संभव बनाने के लिए पूरी तरह से अपनी स्वदेशी तकनीकी क्षमता पर भरोसा किया है। हमारे लिए अपने वैज्ञानिकों पर गर्व महसूस करने का क्षण है, जिन्होंने इस सपने को वास्तविकता में बदलने के लिए दिन रात काम किया। कुलसचिव मोहम्मद इमरान ने अन्य अधिकारियों ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरते देखा।
विज्ञापन
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को दिखाया गया। इस मौके पर चंद्रयान के मॉडल को भी प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने कहा कि यह भारत के लिए एक स्वर्णिम उपलब्धि है। यह ऐतिहासिक पल है। यहां डाॅ. चंद्रशेखर शर्मा, ललित वत्स, प्रदीप सिंह, अमित कुमार, प्रवीन बिथारिया आदि मौजूद रहे। चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने पर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष प्रमेंद्र पाल सिंह गुड्डू के नेतृत्व में युवाओं ने खैर रोड पर जश्न मनाया। प्रमेंद्र ने कहा कि असीम गौरव व उत्साह की अनुभूति हुई है। इस अवसर पर आशीष चौधरी, पीयूष ठाकुर, गौरव चौधरी, प्रभात बघेल, रवेंद्र, रोहित उपस्थित रहे। चंद्रयान-3 की सफलता पर एएमयू में विद्यार्थियों ने जश्न मनाया और मिठाइयां बांटीं। यहां शोधार्थी नागेंद्र सिंह, छात्र नेता विकास यादव, अतुल उपाध्याय, शोएब अख्तर, कार्तिकेय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण देखा। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शीतल गुप्ता ने उम्मीद जताई कि हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल बच्चे आगे चलकर अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करेंगे। प्रधानाचार्य शिव कुमार गौतम ने बताया कि चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक मॉडल प्रस्तुत किया, जो साकार हो गया। इस अवसर पर शिक्षक वैभव उपाध्याय, वसीम, संजीव मित्तल आदि मौजूद रहे। विनीत इंटर कॉलेज एकता नगर में चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण विद्यार्थियों ने देखा। शिक्षकों और कर्मचारियों ने पटाखे छोड़े। मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर प्रबंधक विनीत गौतम, निदेशिका नीरू गौतम, समन्वयक अमन गौतम, बेबी गौतम, दीपक गौतम आदि मौजूद रहे। समाजसेवी ज्ञानेश शर्मा ने चंद्रयान-3 की सफलता पर वैज्ञानिकों को बधाई दी।
एएमयू के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता ने देश का मान पूरी दुनिया में बढ़ा दिया है। इससे भारत का रुतबा पूरी दुनिया में और बढ़ जाएगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री मोहम्मद आमिर राशिद ने कहा कि इसरो वैज्ञानिकों के सतत प्रयत्नों से भारतीय ध्वज चंद्रमा सतह पर शान से फहरा रहा है। डॉ. ललित उपाध्याय ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने के पल को अनुभूति का पल बताया। राज कुमार सारस्वत, ममता सारस्वत, विधि सारस्वत, राम सारस्वत ने अपने घर पर टीवी में चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरते देखा। शिवदान सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण देखा गया। निदेशक डॉ. राजन कोठारी ने कहा कि यहां से 2008 के बीटेक के छात्र अमित कुमार अभी इसरो में कार्यरत हैं। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन इंजी. सुनील सिंह, सीईओ यशवेंद्र सिंह, निदेशक प्रो. एसएच मोहसिन आदि मौजूद रहे।
डॉ. बीआर आंबेडकर विवि शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह ने कहा कि चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरना एक उपलब्धि है। इसरो के सभी वैज्ञानिक व देशवासी बधाई के पात्र हैं। मदर्स टच स्कूल की निदेशक आरती मित्तल ने कहा कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने को ऐतिहासिक बताया। नितिन चौहान ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। एसवी कॉलेज के शिक्षक डॉ. अनिल कुमार वार्ष्णेय ने कह कि चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बधाई दी। प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी के निदेशक डीआर यादव ने चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरना एक उपलब्धि है।