फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Central GST team raids battery manufacturing firm and factory

Hathras: बैटरी बनाने वाली फर्म और फैक्टरी पर केंद्रीय जीएसटी टीम का छापा, इस वजह से हुई कार्रवाई

Tue, 01 Oct 2024 03:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 01 Oct 2024 03:57 PM IST
सार

धर्मकुंज में संचालित पॉवर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्म है, केंद्रीय जीएसटी की एक टीम यहां पहुंची थी। इसी फर्म की अलीगढ़ रोड स्थित फैक्टरी पर दूसरी टीम ने कार्रवाई की। गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने किसी को भी फैक्टरी में प्रवेश नहीं करने दिया।

विज्ञापन
Central GST team raids battery manufacturing firm and factory
बैटरी फर्म पर केंद्रीय जीएसटी की टीम का छापा - फोटो : संवाद

विस्तार

बैटरी बनाने वाली हाथरस शहर की एक नामी फर्म पर 30 सितंबर दोपहर केंद्रीय जीएसटी की टीम ने छापा मारा। अलीगढ़ रोड स्थित फैक्टरी व पुराना मिल कंपाउंड स्थित फर्म स्वामी के आवास पर कार्रवाई हुई। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही शहर के तमाम नामी व्यापारी आवास व फैक्टरी पर पहुंचे।

विज्ञापन


शहर के पुराना मिल कंपाउंड स्थित धर्मकुंज में संचालित पॉवर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्म है, एक टीम यहां पहुंची थी। इसी फर्म की अलीगढ़ रोड स्थित फैक्टरी पर दूसरी टीम ने कार्रवाई की। गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने किसी को भी फैक्टरी में प्रवेश नहीं करने दिया। सभी कर्मचारियों के मोबाइल कब्जे में ले लिए। मजदूर को फैक्टरी से बाहर कर दिया। दूसरी ओर फर्म के स्वामी के निवास स्थान पर जीएसटी अधिकारियों ने तमाम दस्तावेजों की जांच की। मौके पर मिले कई टेबलेट के पासवर्ड आदि ले लिए। दस्तावेजों के साथ स्टॉक की जानकारी ली गई। यहां शहर के कई व्यापारी नेता भी पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक दोनों जगह कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन


एक फर्म की थी चार शाखाएं
हाथरस के पुराना मिल कम्पाउंड स्थित धर्मकुंज में संचालित पॉवर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड फर्म की चार शाखाएं हैं। इसमें अलीगढ़ रोड मारुति सुजूकी शोरूम के सामने एक शाखा, आगरा के शमशाबाद रोड पर दूसरी शाखा, गांव श्रीनगर रुहेरी पर तीसरी शाखा व रामपुर गार्डन बरेली में चौथी शाखा स्थापित है। माना जा रहा है कि हाथरस के साथ अन्य जनपदों की शाखाओं पर भी जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से हुई कार्रवाई
केन्द्रीय जीएसटी की ओर से पॉवर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड पर हुई कार्रवाई की मुख्य वजह फर्मों की कई शाखाओं को माना जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि हाथरस की फर्मों से अन्य जिले की शाखाओं पर बड़ी मात्रा में माल स्थानांतरण किया जा रहा था। उन शाखाओं में माल की बिक्री की जा रही थी। माना जा रहा है कि अन्य जिले की शाखाओं में माल बेचने में गड़बड़झाला किया गया है। यहां अहम है कि बैटरी पर 28 फीसदी की दर से जीएसटी लगाई जाती है। स्थानांतरण के नाम पर बिक्री किए जाने से अक्सर तमाम फर्म द्वारा कर चोरी की जाती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed