{"_id":"680a9ea05a7ddb34a40c4980","slug":"central-government-after-pahalgam-terrorist-attack-hathras-news-c-2-1-gur1003-662873-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकारऔर आरएसएस पर टिप्पणी, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकारऔर आरएसएस पर टिप्पणी, युवक गिरफ्तार
Fri, 25 Apr 2025 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:57 AM IST
सार
फरमान सैफी ने सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार और आरएसएस को लेकर टिप्पणी कर दी। टिप्पणी पढ़ने के बाद लोगों में आक्रोश हो गया। लोग कोतवाली पहुंच कर हंगामा करने लगे। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक को उसकी नयागंज बाजार स्थित घड़ी की दुकान से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के हमले के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और केंद्र सरकार पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। इस दौरान कोतवाली में हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा किया। भीड़ की उग्रता तथा आक्रोश को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला मटकोटा अंसारिया स्कूल के पास के निवासी फरमान सैफी पुत्र इरफान सैफी ने सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार और आरएसएस को लेकर टिप्पणी कर दी। टिप्पणी पढ़ने के बाद लोगों में आक्रोश हो गया। लोग कोतवाली पहुंच कर हंगामा करने लगे। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक को उसकी नयागंज बाजार स्थित घड़ी की दुकान से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरएसएस के नगर प्रमुख प्रवीण कुमार वार्ष्णेय ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ श्यामवीर सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। इस तरह की टिप्पणी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन