{"_id":"65396b5d16e9efe9260c0cf8","slug":"ceiling-plaster-falls-in-classroom-student-injured-hathras-news-c-56-1-sknl1012-6507-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: क्लास रूम में छत का प्लास्टर गिरा, छात्र हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: क्लास रूम में छत का प्लास्टर गिरा, छात्र हुआ घायल
Thu, 26 Oct 2023 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:54 AM IST
सार
कस्बा रुहेरी निवासी अमन नगायच पुत्र कृष्ण मुरारी अलीगढ़ रोड रुहेरी स्थित एक पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता है। 25 अक्तूबर की सुबह वह अपनी कक्षा में साथी विद्यार्थियों के साथ बैठा था। तभी एकाएक छत का प्लास्टर गिर गया, जिससे कक्षा में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
क्लास रूम की छत का गिरा प्लास्टर
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस के अलीगढ़ रोड रुहेरी स्थित एक पब्लिक स्कूल के कक्षा कक्ष में लिंटर का प्लास्टर गिर गया, जिससे प्लास्टर के मलबे की चपेट में आने से दसवीं कक्षा का छात्र घायल हो गया। घायल छात्र को उपचार के लिए पास के ही निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए आगरा ले गए।
विज्ञापन
कस्बा रुहेरी निवासी अमन नगायच पुत्र कृष्ण मुरारी अलीगढ़ रोड रुहेरी स्थित एक पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता है। 25 अक्तूबर की सुबह वह अपनी कक्षा में साथी विद्यार्थियों के साथ बैठा था। तभी एकाएक छत का प्लास्टर गिर गया, जिससे कक्षा में अफरा-तफरी मच गई। मलबे की चपेट में आने से अमन घायल हो गया। शोरगुल होने पर अन्य छात्र व शिक्षिक वहां पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन