फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CCTV cameras remained closed during examination DIOS gave notice

UP Board: परीक्षा के वक्त बंद मिले सीसीटीवी कैमरे, डीआईओएस ने दिया नोटिस

Tue, 21 Feb 2023 12:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 21 Feb 2023 12:17 AM IST
सार

हाथरस में आठ केंद्रों पर 19 फरवरी को कनेक्टिविटी समय-समय पर बाधित रही। जिसे लेकर केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन
CCTV cameras remained closed during examination DIOS gave notice
बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे प्रतीकात्मक

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा की ऑनलाइन मॉनीटरिंग सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हो रही है। जिसके तहत सोमवार को सुबह की पाली में चंदपा क्षेत्र के अर्जुनपुर स्थित शिवचरन लाल इंटर कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे ऑनलाइन नजर नहीं आए।

विज्ञापन


इसके अलावा आठ केंद्रों पर 19 फरवरी को कनेक्टिविटी समय-समय पर बाधित रही। जिसे लेकर केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए जिले में 100 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


जिनकी परीक्षा के दौरान ऑनलाइन निगरानी हो रही है। सोमवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान और इंटरमीडिएट का लेखाशास्त्र का पेपर था। विभागीय लोगों की मानें तो शिवचरन लाल इंटर कॉलेज अर्जुनपुर के परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि, कॉलेज संचालक द्वारा कैमरे चालू रहने की बात कही गई है, जिसे लेकर अब कॉलेज संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि जहां से भी कैमरों के संचालन में दिक्कत की सूचना मिल रही है, उन कॉलेजों के केंद्र व्यवस्थापकों के नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।

 इन केंद्रों पर बाधित रही कैमरों की कनेक्टिविटी

  • सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी।
  • बालाजी इंटर कॉलेज पिपलगवां।
  • विद्या देवी इंटर कॉलेज कोटा।
  • एमआई इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ।
  • केएल गौतम इंटर कॉलेज बासदत्ता।
  • श्री राधेलाल आर्य इंटर कॉलेज ऐंहन।
  • राजपाल सिंह इंटर कॉलेज कपसिया।
  • श्री अर्जुन सिंह इंटर कॉलेज नन्दराम असरोई।
  • गंगा इंटर कॉलेज गढ़उमराव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed