फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Caught with car while selling fake mustard seeds

Hathras: सरसों का नकली बीज बेचते हुए कार सहित पकड़ा, 101 पैकेट बीज पकड़ा गया, पूरा माल सीज

Tue, 08 Oct 2024 10:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 08 Oct 2024 10:41 PM IST
सार

रेलवे फाटक के पास कार में एक व्यक्ति पायनियर कंपनी का सरसों का बीज बेच रहा है। जिला कृषि अधिकारी रामकिशन सिंह को सूचना मिली। वह मौके पर आए तो एक व्यक्ति को स्विफ्ट कार में सरसों का बीज बेचते हुए पकड़ा। 

विज्ञापन
Caught with car while selling fake mustard seeds
सरसों के नकली बीज के साथ पकड़ा गया चंद्रमोहन अग्रवाल - फोटो : संवाद

विस्तार

सिकंदराराऊ कोतवाली से आगे रेलवे फाटक के निकट 7 अक्टूबर की दोपहर को पायनियर कंपनी के कर्मचारी ने जिला कृषि अधिकारी के साथ एक व्यक्ति को सरसों का नकली बीज बेचते हुए पकड़ लिया। कार में 101 पैकेट सरसों के बीज के पकड़े गए। इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


कंपनी के कर्मचारी प्रेमचंद शर्मा पुत्र दयाराम शर्मा निवासी दिल्ली ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उन्हें सूचना मिली कि रेलवे फाटक के पास कार में एक व्यक्ति पायनियर कंपनी का सरसों का बीज बेच रहा है। उन्होंने तत्काल जिला कृषि अधिकारी रामकिशन सिंह को सूचना दी। वह मौके पर आए तो उनके साथ एक व्यक्ति को स्विफ्ट कार में सरसों का बीज बेचते हुए पकड़ा। 
विज्ञापन


कंपनी के कर्मचारियों ने जांच में पाया कि यह बीज नकली था। बीज बेचने वाले ने अपना चंद्रमोहन अग्रवाल पुत्र जगदीश अग्रवाल निवासी टुकसान हाथरस बताया गया। उसके पूरे माल को सीज कर दिया गया और उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed