{"_id":"5ca64e06bdec22144424872d","slug":"caught-catcher-full-of-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं से भरा कैंटर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं से भरा कैंटर पकड़ा
Fri, 05 Apr 2019 12:11 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
हाथरस गेट कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान केंटर में मौजूद पशु।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट के बाईपास पर हिंदूवादियों ने गोवंश के शक में कैंटर को रोक लिया, लेकिन उसमें भैंस के बछड़े होने पर कैंटर को जाने दिया गया। खुद हिंदूवादियों ने पुलिस को अनापत्ति पत्र देकर भैंस के बछड़ों को छोड़े जाने की बात पुलिस से कही।
गुरुवार को हिंदूवादियों को सूचना मिली कि राजस्थान के धौलपुर से कैंटर में गोवंश भरकर आ रहा है। पुलिस को लेकर हिंदूवादी बाईपास पर पहुंचे। इगलास रोड चौराहा के निकट कैंटर को रोका और उसकी तलाशी ली गई तो उसमें भैंस के बछड़े धौलपुर बछेड़ी पैंठ से अलीगढ़ ले जाए जा रहे थे। इन बछड़ों की पर्ची भी कैंटर में मौजूद लोगों के पास पुलिस ने होना बताया है। काफी पूछताछ के बाद पुलिस ने हिंदूवादियों से जब उन बछड़ों को रखने की बात कही तो हिंदूवादी बैकफुट पर आ गए और कहने लगे कि उन्होंने कैंटर को गोवंश होने के शक में पकड़ा था। अगर गोवंश नहीं है तो कैंटर को छोड़ दिया जाए।
एसएचओ जितेंद्र कुमार दीखित ने बताया कि हिंदूवादियों ने गोवंश होने के शक में कैंटर को पकड़ा था, लेकिन उसमें गोवंश नहीं होने पर ट्रक को जाने दिया गया। इस पर हिंदूवादियों ने भी कोई आपत्ति नहीं की।