{"_id":"5ca64f16bdec22144c19369b","slug":"caught-70-kg-raw-asafoetida","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 किलो कच्ची हींग पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 किलो कच्ची हींग पकड़ी
Fri, 05 Apr 2019 12:11 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान कार की डिग्गी में पकड़ी गई हींग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मुरसान रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से बिना ई-वे बिल के 70 किलो कच्ची हींग पकड़ी। पुलिस ने इस मामले की सूचना तत्काल निर्वाचन कंट्रोल रुम को दी और सूचना के आधार पर सेल्स टैक्स विभाग ने माल को अपने कब्जे में लिया। वही ई-वे बिल न होने की सूरत में विभाग की ओर से जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मच गई।
लोकसभा चुनाव को जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस महकमे द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इस चेकिंग के दौरान थाना मुरसान क्षेत्र के कंचना फाटक पर एक गाड़ी से पुलिस ने 70 किलो कच्ची हींग बरामद की। पुलिस द्वारा इस हींग की बरामदगी की सूचना निर्वाचन कंट्रोल रूम को दी गई। कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा तत्काल मौके पर वाणिज्यकर विभाग की टीम को दस्तावेजों के परीक्षण के लिए भेजा गया। परीक्षण के दौरान माल से संबंधित ई-वे बिल व्यापारी के पास मौजूद नहीं पाया गया।
इस आधार पर माल को जब्त कर टीम अपने साथ कार्यालय ले आई। यहां व्यापारी द्वारा इनवॉइस, आदि दस्तावेज दिखाए गए। वही ई-वे बिल न होने के एवज में टीम द्वारा उक्त व्यापारी से नियमानुसार टैक्स जमा कराया गया। विभाग ने व्यापारी से ई- वे बिल न होने पर 28 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बिना ई-वे बिल के 70 किलो कच्ची हींग गाड़ी में मिली थी। व्यापारी से जुर्माना वसूल कर हींग को छोड़ा गया है।