{"_id":"65fc99662b79bec8bb099686","slug":"case-will-be-filed-against-dj-operators-for-playing-objectionable-songs-hathras-news-c-56-1-sknl1012-112674-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi: अश्लील, आपत्तिजनक और सांप्रदायिक गाने बजाना पड़ेगा भारी, डीजे संचालकों पर दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi: अश्लील, आपत्तिजनक और सांप्रदायिक गाने बजाना पड़ेगा भारी, डीजे संचालकों पर दर्ज होगा मुकदमा
Fri, 22 Mar 2024 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:02 AM IST
सार
पुलिस की तरफ से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस समय लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगी हुई है। किसी भी कीमत पर माहौल नहीं बिगड़ना चाहिए। कोई भी डीजे संचालक या कार्यक्रम आयोजक आपत्तिजनक, भड़काऊ और अश्लील गीत-संगीत नहीं बजाएगा।
विज्ञापन
होली पर गानों पर डांस करते लोग
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस रंगों के त्योहार होली को लेकर भी सतर्क हो गई है। थाना स्तर पर डीजे संचालकों एवं साउंड की बुकिंग करने वाले कारोबारियों के साथ बैठक की जा रही है। कारोबारियों को होली पर अश्लील, आपत्तिजनक और सांप्रदायिक गाने बजाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस की तरफ से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस समय लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगी हुई है। किसी भी कीमत पर माहौल नहीं बिगड़ना चाहिए। कोई भी डीजे संचालक या कार्यक्रम आयोजक आपत्तिजनक, भड़काऊ और अश्लील गीत-संगीत नहीं बजाएगा।
विज्ञापन
अगर कानून व्यवस्था बिगड़ी तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि होली के मौके पर डीजे पर अश्लील या किसी राजनीतिक पार्टी के गाने नहीं बजेंगे। डीजे बजाने वाले शर्तों के अनुसार ही डीजे बजाएंगे। कोई भी व्यक्ति हथियार का प्रदर्शन नहीं करेगा।
विज्ञापन