{"_id":"65ad3597021bfb82eb0198f5","slug":"case-registered-in-case-of-murder-of-railway-watchman-by-strangulation-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गला दबाकर रेलवे के चौकीदार की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गला दबाकर रेलवे के चौकीदार की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस
Sun, 21 Jan 2024 08:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 21 Jan 2024 08:47 PM IST
सार
भारतीय रेलवे में चौकीदार का शव लॉज से थोड़ी दूरी पर पड़ा मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाकर हत्या आया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैँ
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में रेलवे के चौकीदार की हत्या के ममले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
59 वर्षीय रामवीर सिंह पुत्र देवीराम सिंह निवासी रामपुर थाना हाथरस जंक्शन भारतीय रेलवे में चौकीदार के पद पर तैनात था। उसकी ड्यूटी हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के निकट टीटीएम लॉज पर थी। 20 जनवरी की सुबह उनका शव लॉज से थोड़ी दूरी पर पड़ा मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाकर हत्या आया था।
विज्ञापन
इस मामले में मृतक के पिता देवीराम ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ गला दबाकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन