फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Case registered against three named individuals and 6,7 unidentified persons for broad-daylight firing.

Hathras News: दिनदहाड़े फायरिंग में तीन नामजद और 6-7 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 09 Jun 2026 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three named individuals and 6,7 unidentified persons for broad-daylight firing.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
कस्बे के रेलवे स्टेशन के सामने रविवार दोपहर तीन बजे हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में पुलिस ने तीन नामजद व 6-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले अन्नू उर्फ अनूप, रोकी उर्फ राकेश निवासी नगला अनी मुरसान व करन पुत्र एलन निवासी गजुआ बिचपुरी राया मथुरा और 6-7 अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मुरसान थानाध्यक्ष अरविंद सक्सेना का कहना है कि घटना में शामिल लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस घटना में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया था।
विज्ञापन

मुरसान कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार द्वारा यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसके अनुसार रविवार दोपहर तीन बजे रेलवे स्टेशन के सामने मुख्य मार्ग पर कुछ युवक फायरिंग कर रहे थे। मौके पर प्रमोद कुमार (68) पुत्र रुस्तम सिंह निवासी नगला तजमा, हाथरस जंक्शन घायल अवस्था में मिले। उनके दाहिने पैर में गोली लगी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह अपनी पुत्री राधा से मिलने मुरसान आए थे, जिसकी रेलवे स्टेशन के सामने कोल्ड ड्रिंक की दुकान है। इसी दौरान कुछ युवक बाइक पर सवार होकर आए और आपस में गाली-गलौज करते हुए एक-दूसरे पर फायरिंग करने लगे। गोलियां आसपास के मकानों की दीवारों में भी लगीं। एक गोली प्रमोद कुमार के पैर में जा लगी। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन, 315 बोर के पांच खाली खोखे, पांच कारतूस तथा दो पीतल के टुकड़े बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed