फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Case registered against BJP leader and three associates

Hathras News: आलू की खोदाई के मांगे पैसे, भाजपा नेता ने साथियों संग पीटा युवक, मुकदमा दर्ज

Sat, 09 Mar 2024 10:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 09 Mar 2024 10:12 PM IST
सार

आलू की खोदाई करने वाले मजदूर ने भाजपा नेता व उसके तीन साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आलू की खोदाई के पैसे मांगने पर भाजपा नेता व उसके साथियों ने मजदूर को पीट दिया। जबकि भाजपा नेता का कहना है कि मजदूर  ने खुद को घायल किया है और अपने कपड़े भी फाड़े है। इसका वीडियो भी मौजूद है।

विज्ञापन
Case registered against BJP leader and three associates
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव पदू में आलू की खोदाई के पैसे मांगने पर एक भाजपा नेता ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर गांव महामौनी निवासी विनोद को पीट दिया। इसकी शिकायत घायल युवक की पत्नी ने कोतवाली में की है। 

विज्ञापन


मनीषा पत्नी विनोद निवासी महामौनी का कहना है कि उनके पति विनोद लोगों को साथ रखकर आलू की खोदाई का काम करते हैं। 8 मार्च की दोपहर को वह पास के गांव पदू में किसान से पैसे लेने गए थे। आरोप है कि इस दौरान अनुज पुत्र चंद्रपाल निवासी पदू, अभिषेक पुत्र पप्पू निवासी महामौनी व दो अन्य ने विनोद को पीटा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। घायल विनोद को पुलिस ने उपचार के लिए भेज दिया था। भाजपा नेता अनुज चौधरी का कहना है कि विनोद ने खुद को घायल किया है और अपने कपड़े भी फाड़े है। इसका वीडियो भी मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed