{"_id":"64457ba77740d219370f34c4","slug":"case-filed-for-firing-in-readymade-garments-firm-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रेडीमेड गारमेंट्स फर्म में फायरिंग करने पर मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रेडीमेड गारमेंट्स फर्म में फायरिंग करने पर मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
Mon, 24 Apr 2023 12:10 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:10 AM IST
सार
शनिवार रात 8 बजे के आसपास नगेंद्र पाठक और उनका बेटा प्रशांत फर्म के अंदर थे। उनका नौकर फर्म को बंद करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो हमलावर वहां आए। हमलावरों ने आते ही फायरिंग कर दी। गोली फर्म की शटर में लगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगालती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के चक्की बाजार स्थित रेडीमेड गारमेंट्स फर्म में शनिवार को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
चक्की बाजार में रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारी नगेंद्र पाठक निवासी मालिनी गली की मारुति गारमेंट्स के नाम से फर्म है। शनिवार रात 8 बजे के आसपास नगेंद्र पाठक और उनका बेटा प्रशांत फर्म के अंदर थे। उनका नौकर फर्म को बंद करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो हमलावर वहां आए। हमलावरों ने आते ही फायरिंग कर दी। गोली फर्म की शटर में लगी।
विज्ञापन
गनीमत यह रही कि पिता-पुत्र और नौकर बच गए। फायरिंग के बाद हमलावर बाइक तमंचे लहराते हुए भाग गए। सूचना पाकर कोतवाली निरीक्षक और बाद में सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह भी वहां पहुंचे थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में एक युवक बाइक चला रहा है जबकि दूसरा फायर करता दिख रहा है। थाना सदर कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा का कहना है कि मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन