{"_id":"670ab700cb82332bb1050721","slug":"case-filed-for-death-in-road-accident-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: सड़क किनारे खड़े युवक में मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर, हुई मौत, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: सड़क किनारे खड़े युवक में मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर, हुई मौत, मुकदमा दर्ज
Sat, 12 Oct 2024 11:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:21 PM IST
सार
शाम करीब साढ़े छह बजे शैलेंद्र सिंह राया रोड पर बरी चौराहा के निकट सड़क किनारे खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। उसी समय सादाबाद की तरफ से तेज गति से आई एक मोटरसाइकिल ने उनके भाई को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क किनारे खड़े युवक में बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर से युवक की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सादाबाद कोतवाली में मथुरा जिले के थाना बल्देव क्षेत्र के गांव बल्टीकरी निवासी योगेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में उन्होंने कहा है कि 3 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े छह बजे उनका भाई शैलेंद्र सिंह राया रोड पर बरी चौराहा के निकट सड़क किनारे खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
उसी समय सादाबाद की तरफ से तेज गति से आई एक मोटरसाइकिल ने उनके भाई को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में भाई को मथुरा के जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां अस्पताल के गेट पर ही भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन